फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panchayat in Chhajpur Khurd village of Haryana decreed social boycott of the family

पानीपत: पंचायत में युवक, परिवार और युवती का बहिष्कार, गांव की ही लड़की को शादी की नीयत से ले जाने व पिता की हत्या का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

पंचायत में 36 बिरादरियों के शामिल होने का दावा है। लड़के के घर पर ताला जड़ा दिया गया है। परिवार को गांव में प्रवेश नहीं करने देने का भी एलान किया गया है। लड़के पर लड़की भगाने के दौरान पिता को जहर देने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Panchayat in Chhajpur Khurd village of  Haryana decreed social boycott of the family
लड़के के मकान पर ताला लगाते पंचायत के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लड़की को भगाने और लड़की के पिता को जहरीला पदार्थ देकर मारने के मामले में हरियाणा के पानीपत जिले के छाजपुर खुर्द गांव में शुक्रवार को 36 बिरादरियों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें आरोपी युवक और उसके परिवार तथा लड़की के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। दावा किया गया कि 36 बिरादरी की पंचायत में यह भी फरमान सुनाया गया कि गांव के किसी व्यक्ति ने यदि इनकी मदद की या संपर्क किया तो उनका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी तय किया गया कि गांव का कोई व्यक्ति इनकी संपत्ति भी नहीं खरीदेगा। इस दौरान लड़के के परिजन घर पर नहीं मिले तो ग्रामीणों ने उनके घर पर ताला जड़ दिया। साथ ही उनके गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का फरमान सुनाया गया। पंचायत में समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 19 दिसंबर को छाजपुर खुर्द का युवक गांव की ही एक युवती को शादी की नीयत से भगा ले गया। आरोप है कि इससे पहले युवती के पिता को जहरीला पदार्थ दे दिया गया, जिससे उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। लड़की के दादा की शिकायत पर थाना सनौली पुलिस युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर घटना के बाद शुक्रवार को छाजपुर खुर्द गांव स्थित शिवमंदिर में 36 बिरादरियों की पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता भुल्लन राम ने की। पंचायत में सर्वसम्मति से युवक और उसके परिवार तथा लड़की के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि उम्र भर लड़के तथा उसका परिवार और लड़की को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

कोई किसी दूसरे समाज में शादी कर या लव मैरिज करके आया तो भी करेंगे बहिष्कार 

यही नहीं पंचायत में तय किया गया कि भविष्य में भी अगर गांव का कोई लड़का किसी दूसरे समाज में शादी कर या लव मैरिज करके आया तो गांव वाले उसका भी बहिष्कार करेंगे। इस दौरान पंचायत में ग्राम समाज की ओर से समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक बिरादरी के पांच-पांच व्यक्तियों को शामिल किया गया। वहीं पंचायत संपन्न होने के बाद सभी ने आरोपी लड़के के मकान पर ताला जड़ दिया। 

पंचायत पर पुलिस की रही नजर, थाना प्रभारी और डीएसपी भी पहुंचे

छाजपुर खुर्द गांव में पंचायत की सूचना पर मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए पुलिस भी पहुंची। पंचायत के दौरान गांव में माहौल खराब न हो इसको लेकर थाना सनौली प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ पूरे समय नजर बनाए हुए थे। पंचायत के बाद डीएसपी समालखा प्रदीप भी गांव में माहौल का निरीक्षण करने पहुंचे। 

सनौली थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि लड़की के दादा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पंचायत को लेकर अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही संबंधित फरमान को लेकर कोई शिकायत आई है। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed