फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Oxygen Tanker going to Sirsa from Panipat disappeared Mid way

हरियाणा: पानीपत रिफाइनरी से सिरसा जाने के लिए निकला ऑक्सीजन से भरा टैंकर, रास्ते से हो गया गायब 

Fri, 23 Apr 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 02:02 PM IST
सार

टैंकर जीपीएस लोकेटर से भी लैस नहीं है, जिससे वह ट्रैक भी नहीं हो पाएगा। ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक टीम गठित कर ऑक्सीजन टैंकर की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Oxygen Tanker going to Sirsa from Panipat disappeared Mid way
रास्ते से गायब हो गया पानीपत रिफाइनरी से निकला टैंकर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश भर में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है, वहीं अब इसकी चोरी भी होने लगी है। पानीपत रिफाइनरी से सिरसा के लिए रवाना किया गया मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन से भरा टैंकर रास्ते में गायब हो गया। टैंकर लेकर निकले चालक का भी कोई पता नहीं है। टैंकर जीपीएस लोकेटर से भी लैस नहीं है, जिससे वह ट्रैक भी नहीं हो पाएगा। ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक टीम गठित कर ऑक्सीजन टैंकर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पानीपत रिफाइनरी से दिल्ली और सिरसा के अस्पतालों के लिए मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन से भरे टैंकर रवाना किए गए थे। सिरसा को भेजा गया टैंकर रास्ते में ही गायब हो गया। जांच में सामने आया कि रिफाइनरी से निकलने के कुछ देर बाद ही चालक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही कि पानीपत में ही टैंकर गायब हुआ है और वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि पुलिस टीम टैंकर को खोजने में जुटी है।
विज्ञापन



बुधवार को ही रिफाइनरी से पहली खेप भेजी गई थी
पानीपत रिफाइनरी से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों को बुधवार से ही शुरू की गई थी। इंडियन ऑयल ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का पहला बैच दिल्ली और फिर सिरसा रवाना किया था। इंडियन ऑयल दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। इसके लिए पानीपत रिफाइनरी की मोनो एथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी) यूनिट में इस्तेमाल की जाने वाली उच्च शुद्धता की ऑक्सीजन को डायवर्ट किया गया है। इसका उपयोग मेडिकल-ग्रेड तरल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed