{"_id":"628e5680cac42a5e4c229483","slug":"newborn-baby-thrown-in-a-garbage-dump-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: नवजात बच्चे को नाले के पास कूड़े के ढेर में फेंका, शव को कुत्तो ने नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानवता शर्मसार: नवजात बच्चे को नाले के पास कूड़े के ढेर में फेंका, शव को कुत्तो ने नोचा
Wed, 25 May 2022 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 May 2022 09:47 PM IST
सार
कुते शव को नोंच रहे थे। रास्ते से जा रहे पैथ लैब संचालक की नजर पड़ी तो उन्होंने छुड़वाया। पानीपत की पुरानी कोर्ट रोड की घटना है।
विज्ञापन
जहां नवजात का शव मिला वहां पर खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में पुरानी कोर्ट रोड पर पैथ लैब के सामने जन्म के बाद ही बच्चे को नाले किनारे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। बच्चे की मौत हो गई। बुधवार की सुबह कुत्ते शव को घसीट रहे थे। हाथ से खून बह रहा था। पैथ लैब संचालक ने शव को कुत्तों से छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस अब पुरानी कोर्ट रोड पर दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
एल्डिको निवासी सुरेंद्र पुत्र रोशन लाल ने बताया कि रामलाल चौक पर पुरानी कोर्ट रोड पर उसकी पैथ लैब है। वो साढ़े नौ बजे अपनी लैब पर आया था। नाले के पास कूड़े के ढेर में एक बच्चे का शव पड़ा था। कुत्ते शव को घसीट रहे थे। उसने एटीएम गार्ड रोहताश की मदद से शव को कुत्तों से छुड़ाया। देखने में बच्चा नौ माह का प्रतीत हो रहा था। रात को बच्चे को यहां कूड़े के ढेर में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन