{"_id":"57c1d2234f1c1b602fd4f7a2","slug":"murder-sleeping-woman-panipat-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते वक्त महिला की तेजधार हथियार से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते वक्त महिला की तेजधार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत गांव बिंझौल में सोते वक्त तेजधार हथियार से हमला कर महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के शव को 200 फुट घसीटकर धान के खेत में फेंक दिया। महिला का शव खून से लथपथ हालत में अर्धनग्र अवस्था में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। मृतका के बेटे ने हत्या का आरोप अपनी सास और साले पर लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव बिंझौल के खेतों में रहने वाली कमलेश(45) की शुक्रवार रात को तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। कमलेश का शव कमरे से 200 फुट दूर खून से लथपथ हालत में अर्धनग्र अवस्था में खेत पर मिला। मृतका कमलेश के बेटे सचिन ने बताया कि वह मूल रूप से करनाल के गांव मोदीपुर के रहने वाले हैं। पिछले 20 साल से गांव बिंझौल में ही खेतों में रहते हैं। वह तीन साल से जोगिंद्र के खेतों में तीन चौथाई पर खेती करते हैं और सभी अलग-अलग डेरों पर रहते हैं। कमलेश के पति जीत सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके छोटे भाई सुनील ने 12 अगस्त को गांव सौंदापुर रोड पर रहने वाली ज्योति के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। ज्योति की मां कल्लो व उसका भाई प्रवीण शादी से नाखुश थे।
दोनों लगातार उसकी मां व भाई सुनील को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह शुक्रवार रात को अपने-अपने डेरे पर सो गए थे। शनिवार सुबह उसका दूसरे नंबर का भाई प्रमोद चाय पीने के लिए उसकी मां के कमरे पर गया था। उसने कमरे पर जाकर देखा कि उसकी मां की चारपाई खून से सनी हुई थी और उसकी मां कमरे पर नहीं थी। उसने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने मां के कमरे पर पहुंचकर तलाश की तो उनका शव कमरे से 200 फुट दूर खून से लथपथ हालत में अर्धनग्र अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
मृतका कमेलश के बेटे सुनील, प्रमोद व सचिन ने उसकी मां की हत्या का आरोप सुनील के साले प्रवीण और उसकी सास कल्लो पर लगाया। तीनों का आरोप है कि उसके भाई सुनील की लव मैरिज से उसका साला व सास खुश नहीं थे। दोनों उसकी मां व सुनील को जान से मारन की धमकी दे रहे थे। रात को दोनों ने मौके पाकर उसकी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने सचिन के बयानों पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े, शव लेने से किया मना
सिविल अस्पताल में मृतका कमलेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाने के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने सिविल अस्पताल में कमलेश की मौत का शोक मनाने के लिए पहुंची सास व साले की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के शव लेने से इंकार करने के बाद पुलिस ने दोनों को आनन फानन गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने शव को लिया।
बेटे की लव मैरिज ने ली मां की जान
12 अगस्त को मृतका कमलेश के छोटे बेटे सुनील ने सौंदापुर रोड निवासी ज्योति के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। ज्योति से विवाह के बाद से ही उसका भाई प्रवीण और मां कल्लो विरोध कर रहे थे। सुनील की लव मैरिज के बाद से ही उसकी मां कमलेश व सुनील को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। परिजनों का कहना है कि सुनील की लव मैरिज ने उसकी मां की जान ले ली।
सिर पर एक ही वार से हुई मौत
डॉक्टरों ने बताया कि कमलेश की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। कमलेश के सिर पर वजनदार हथियार से वार किया गया है। वार इतने जोर से किया गया है कि मृतका की खोपड़ी तक फट गई। उसके बाद उसे घसीटने से पैर पर चोट के निशान बने हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के आरोपों पर मृतका के बेटे की सास व उसके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रामरत्तन शर्मा, प्रभारी, आठ मरला चौकी