फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder a person

युवक की गला रेंतकर हत्या कर शव पराली में दबाया

Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder a person
छाजपुर खुर्द गांव में एक युवक की हत्या कर शव अर्धनग्न अवस्था में खेतों की पराली के नीचे दबा दिया। समीप ही उसके कपड़े मिले। मृतक के बड़े भाई की भी तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मामले के अनुसार राकेश (35) निवासी गांव छाजुपर खुर्द रेत के डंपर पर चालक था। शनिवार शाम को काम से लौटने के बाद वह खेत में पानी देने की बात कहकर घर से निकला।
विज्ञापन


रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह राकेश की बाइक गांव के ही समीप पेट्रोप पंप पर मिली। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति के कपड़े खेत में पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जाकर देखने कपड़े राकेश के थे। आसपास तलाश करने पर राकेश का शव नग्न अवस्था में पराली के नीचे दबा मिला। राकेश की गला रेतकर हत्या की गई थी।

सूचना पर डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी और एसएचओ सदर अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया।

 पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक राकेश के ताऊ प्रेम सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले शराब पिलाई बाद में रेता गला
राकेश के शव के समीप उसके कपड़े पड़े थे। शराब की दो खाली बोतलें और दो प्लास्टिक के गिलास भी मिले हैं। यहां पर नमकीन बिखरी पड़ी थी। राकेश का पर्स उसकी पेंट की जेब से गायब था। पर्स के कागज हत्यारोपी ने उसके शव के पास छोड़ दिए। हत्यारोपी राकेश का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।

पहले से थी प्लानिंग

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि हत्यारोपी पहले ही राकेश की हत्या की प्लानिंग करके आए थे। हत्यारे राकेश की जान पहचान के थे। उन्होंने पहले राकेश को शराब पिलाई। बाद में तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। आरोपी तेजधार हथियार साथ लेकर आए थे। घटना स्थल पर विरोध के कोई निशान नहीं मिले है। जिससे यह अंदाजा लगाया गया है कि राकेश का अचानक गला रेता गया है।

कॉल डिटेल खंगलवा रही पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राकेश के शव को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मौके से बरामद कागजात, शराब की खाली बोतलें, दो प्लास्टिक के गिलास, बिखरी पड़ी नमकीन को कब्जे में लिया है। राकेश का मोबाइल उसकी पेंट की जेब में नहीं मिला। जबकि परिजनों के मुताबिक राकेश मोबाइल को अपने साथ लेकर गया था। पुुलिस राकेश की कॉल डिटेज के माध्यम से मामले की छानबीन कर रही है।

तीन साल पहले बड़े भाई की हत्या
छाजपुर खुर्द में तीन साल पहले राजबीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। राजबीर का शव संजय चौक पर ट्रक में मिला था। हत्या के तीन साल बाद भी न तो राजबीर की हत्या के कारणों का पता लगा और न ही हत्यारोपी काबू आ सके हैं। अब शनिवार रात को राकेश की उन्हीं के खेत में बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। राकेश का शव उन्हीं के खेत में नग्र अवस्था में मिला। राकेश की हत्या के बाद गांव में मातम छा गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस को गांव छाजपुर में एक युवक का शव खेतों में पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या होना पाया गया। 


पुलिस के शव के पास से शराब की दो खाली बोतलें,  दो प्लास्टिक के गिलास, बिखरी पड़ी नमकीन, पर्स से निकले कागजात बरामद कर लिए है। राकेश का मोबाइल उसके पास नहीं मिला है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामेश्वर दत्त, एसआई, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed