{"_id":"63bd1c59aaa1ca5169472935","slug":"man-found-murdered-in-room-at-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आपसी कहासुनी के बाद पेंटर की हत्या, फैक्टरी से लौटे भाई को कमरे में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat News: आपसी कहासुनी के बाद पेंटर की हत्या, फैक्टरी से लौटे भाई को कमरे में मिला शव
Tue, 10 Jan 2023 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:36 PM IST
सार
गांव भैंसवाल के पास किराए पर रहने वाले बृजेश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के गांव उमारकपूरवा का रहने वाला है। वे 11 भाई बहन हैं। जिसमें दो भाई कानपुर व एक भाई मुंबई रहता है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के गांव भैंसवाल में आपसी कहासुनी के बाद 25 वर्षीय पेंटर की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी शव को कमरे में छोड़ मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह मृतक का भाई फैक्टरी से नाइट शिफ्ट कर कमरे पर पहुंचा जहां उसने अपने भाई को मृत पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
गांव भैंसवाल के पास किराए पर रहने वाले बृजेश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के गांव उमारकपूरवा का रहने वाला है। वे 11 भाई बहन हैं। जिसमें दो भाई कानपुर व एक भाई मुंबई रहता है। वह पिछले करीब 5 साल से अपने छोटे भाई शिव कुमार गौड़ उर्फ सूरज (25), चचेरे भाई बल्ले लाल और भतीजे सौरव के साथ पानीपत में रहता है। वह तीनों सोमवार रात को फैक्टरी में रात्रि ड्यूटी पर गए थे। जब सुबह लौटे तो कमरे में शिव कुमार का शव पड़ा मिला शिवकुमार के सिर में दाहिनी ओर धारदार हथियार के निशान हैं।