फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man Commit Suicide in Panipat

पानीपत: पत्नी ने पुलिस को दी नशा करने की शिकायत, युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान

Tue, 26 Apr 2022 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 09:59 AM IST
सार

बतरा कॉलोनी निवासी रविता ने बताया कि उसने आठ साल पहले मनिंद्र (30) पुत्र सतपाल के साथ प्रेम विवाह किया था। मनिंद्र मूल रूप से गांव जौरासी का निवासी है। वह मनिंद्र के साथ विद्यानंद कॉलोनी में ही रहती थी। उनका छह साल का बेटा भी है।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Panipat
मृतक मनिंद्र और विलाप करती उसकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की बतरा कॉलोनी में एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने नशा कर लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस में दी थी। इससे युवक नाराज था। युवक ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया और तीसरी मंजिल पर जाकर छत से कूद गया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर पति को छत से धक्का देने का शक जाहिर किया है। उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बतरा कॉलोनी निवासी रविता ने बताया कि उसने आठ साल पहले मनिंद्र (30) पुत्र सतपाल के साथ प्रेम विवाह किया था। मनिंद्र मूल रूप से गांव जौरासी का निवासी है। वह मनिंद्र के साथ विद्यानंद कॉलोनी में ही रहती थी। उनका छह साल का बेटा भी है। मनिंद्र नशा करने का आदी था और नशे के इंजेक्शन लगाता था। नशे में मनिंद्र अकसर उसके साथ मारपीट भी करता था। उसने सतपाल ठेकेदार से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। वह उसे काम करने को कहती तो उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर उसने सोमवार को पुलिस में मनिंद्र की शिकायत दी थी। पुलिस ने उसको थाने बुलाया तो वह नशे का इंजेक्शन लगाकर सो गया। वह मनिंद्र को जगा रही थी  तो फिर उसने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद मनिंद्र ने तीसरी मंजिल पर जाकर छत से छलांग लगा दी। पड़ोसियों की मदद से उसे निजी अस्पताल में ले गई। जहां से डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने मनिंद्र को मृत घोषित कर दिया।


मनिंद्र के मामा रामकरण का आरोप है कि रविता, मनिंद्र व उसकी मां संतरो के साथ झगड़ा करती थी। तलाक होने के डेढ़ साल बाद भी मनिंद्र के साथ जबरदस्ती रहती थी। उन्हें शक है कि रविता ने मनिंद्र को छत से धक्का दिया है। मनिंद्र के पिता सतपाल और उसके बड़े भाई मंजीत की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed