{"_id":"57b89cc64f1c1bc61a6eb696","slug":"loot-dacoiti-panipat-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में डकैती, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में डकैती, तीन गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राजीव कॉलोनी में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने रविवार रात को प्रॉपर्टी डीलरों के दफ्तर में घुसकर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों ने हमले में घायल प्रॉपर्टी डीलरों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था मगर अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सात दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को सिटी थाने में जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने बताया कि पिछले रविवार को 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने राजीव कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर सन्नी उर्फ गोरा के दफ्तर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में सन्नी उर्फ गोरा, बलजीत निवासी रमेश नगर, तहसील कैंप और रवि निवासी वार्ड 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। सन्नी उर्फ गोरा से बदमाश 18 हजार रुपये और बलजीत से दो मोबाइल फोन लूट कर ले गए। घायलों ने हमला करने का आरोप मोहन व सम्राट निवासी राजीव कॉलोनी, काकू निवासी इंसार चौक व पंक्की निवासी कलंदर चौक समेत 10-12 युवकों पर लगाया है।
पैसों का कर रहे थे हिसाब
अस्पताल में भर्ती बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात को वह राजीव कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में पैसों को हिसाब कर रहे थे। वह हर रविवार को पैसों का हिसाब करते है। उन्होंने हिसाब करने के बाद पैसों को अपनी जेब में डाल लिया। दफ्तर में अचानक 10-12 युवक रॉड और डंडो के साथ घुस आए। युवकों ने दफ्तर में घुसते ही उन पर हमला कर दिया। जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने सन्नी की जेब से 18 हजार रुपये और और उसकी जेब से दो मोबाइल फोन निकाल लिए। बदमाश जाते वक्त उनकी बाइकों को भी तोड़ गए। उन्होंने हमला करने वाले मोहन, सम्राट, काकू व पंक्की को पहचान लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन
रवि ने अपने फोन से परिजनों को वारदात की सूचना दी। परिजनों ने तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने तीनों को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में घायल हुए तीनों प्रॉपर्टी डीलर तीन दिन तक बेहोश रहे। मंगलवार को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्रवाई न करने से नाराज परिजन शनिवार को सिटी थाने में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हुए जमकर बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वर्जन
मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रणबीर सिंह, जांच अधिकारी किला चौकी पुलिस।