फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   loot, crime, panipat, haryana

सोने की चेन व नगदी लूटी

Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
loot, crime, panipat, haryana
पानीपत। जिले के गांव सनौली खुर्द में एक व्यक्ति की पिटाई कर सोने की चेन व आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने गांव के ही व्यक्ति प्रवीण पर इसके आरोप लगाए हैं और जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही हैं। थाना सनौली खुर्द पुलिस ने लूटपाट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुनील निवासी सनौली खुर्द ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि गांव के ही प्रवीण त्यागी ने उसकी पिटाई कर दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी एक तोले सोने की चेन व आठ हजार रुपये भी लूट लिए और उसको जान से मारने की धमकी दी। थाना सनौली खुर्द पुलिस ने उसकी शिकायत पर लूटपाट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed