{"_id":"57210e294f1c1b783ba91673","slug":"land-sell-fraud-woman-arrest-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
panipat
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली निवासी रामकली से विजय नगर में दो प्लाट बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी प्रॉपटी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रॉपटी डीलर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव खोसका, शामली निवासी रामकली से प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर रमेश कुमार निवासी विजय नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रमेश कुमार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विदित है कि रविवार को रामकली ने थाना शहर में दी शिकायत में बताया था कि उसने पिछले साल रमेश कुमार निवासी विजय नगर, यूसुफ राणा, कृष्ण पाल शर्मा, विनोद त्यागी, रामफल और राजेश से विजय नगर में 60 व 41 गज के दो प्लाट खरीदे थे। उसने दोनों प्लॉटों की तीन लाख 55 हजार रुपये की राशि आरोपियों को दे दी थी। आरोपियों ने प्लॉट को बेचकर उसके नाम प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी।
विज्ञापन
उसने प्लॉट की नींव भरने से भी रोक दिया था। प्रॉपटी डीलरों ने उनके प्लॉट पर अपना मकान बना लिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने रामकली की शिकायत पर छह प्रॉपटी डीलर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रमेश कुमार निवासी विजय नगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।