फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhs of rupees stolen from house of shopkeeper in Panipat of Haryana

पानीपत: शिमला घूमने गया दुकानदार, घर से 1.9 लाख नकदी और 17 लाख के जेवर चोरी

Tue, 25 Jan 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 01:01 AM IST
सार

पानीपत के गुरुनानक पुरा का मामला है। मकान के ताले तोड़कर अंदर दो चोर घुसे। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई।

विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from house of shopkeeper in  Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के गुरुनानक पुरा में एक मकान से 1.9 लाख रुपये और 17 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार ने बताया कि वह परिवार के साथ शिमला घूमने गया था। भतीजे ने कॉल कर चोरी की सूचना दी। सोमवार देर शाम घर पहुंचा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन

 

कच्चा कैंप के गुरुनानक पुरा निवासी पवन ने बताया कि वह हाल में रमेश के मकान में किराये पर रहता है। उसकी इनवर्टर बैटरी की दुकान है। विराट नगर में मकान बन रहा है। 22 जनवरी को वह परिवार के साथ शिमला घूमने गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भतीजे सचिन ने चोरी की सूचना दी। वह देर शाम तक यहां पहुंचे तो करीब 19 लाख की चोरी का पता चला। 

विज्ञापन

 

पवन कुमार ने बताया कि उसको कुछ गहने शादी में और कुछ गहने साले की शादी में मिले थे। करीब 35-36 तोले सोना चोरी हो गया। इनमें एक सोने का कड़ा, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक गले का सोने का सेट, 10 जोड़ी टॉप्स, पत्नी की दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, तीन सोने के लॉकेट चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की तो 23 जनवरी की रात दो युवक मकान में घुसते नजर आए, जिन्होंने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजपाल सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed