{"_id":"63fcbd308eb635721506b773","slug":"kidnapping-of-property-dealer-in-israna-incident-in-money-dispute-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: इसराना में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, पैसों के लेनदेन में की वारदात, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: इसराना में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, पैसों के लेनदेन में की वारदात, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
Mon, 27 Feb 2023 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:54 PM IST
सार
पानीपत के इसराना में पैसों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण किया गया है। नामजद पर आरोप लगाया गया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के इसराना में पैसों के लेनदेन में एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण हो गया। परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसराना थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसराना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा भाई जगदीश इसराना में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका गांव के ही तेजबीर के साथ पैसों का लेनदेन था। यह हिसाब-किताब करीब डेढ़ साल पहले पूरा हो चुका है। इसके बाद तेजबीर और उसका भांजा देवेंद्र निवासी छतेहरा, सोनीपत 15 फरवरी की शाम करीब पौने छह बजे कार से जगदीश के घर के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन
गाड़ी में चार से पांच लोग थे। उन्होंने वहां खड़े होकर जगदीश को कई बार अलग-अलग नंबरों से फोन किया। उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जगदीश ने उन्हें बताया कि तेजबीर का हिसाब पूरा हो चुका है। उसके पास इसका लिखित ब्योरा है। बावजूद इसके आरोपी उस पर 50 लाख रुपये और देने का दबाब बना रहे हैं।
विज्ञापन
उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस बारे में जगदीश ने 16 फरवरी को पुलिस को भी शिकायत दी थी। 18 फरवरी से जगदीश संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए। परिजनों ने उससे फोन पर भी बात की, लेकिन वह खुलकर बात नहीं कर रहे थे।
उन्हें ऐसा लगता है कि जगदीश किसी दबाव में हैं। इसके बाद से उनका फोन लगातार स्विच ऑफ है। परिजनों ने शक जताया है कि जगदीश का तेजबीर और उसके भांजे देवेंद्र ने अपहरण किया है।