फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Interstate snatching gang busted in Panipat of Haryana

अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: मजदूरी से शौक पूरे नहीं हुए तो स्नेचिंग की शुरू, बालियां झपटते, फिर करते ये काम

Mon, 05 Jun 2023 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

कानों से बालियां झपटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे, शामली की चार और पानीपत की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी यूपी में वारदातों को अंजाम देने के बाद बॉर्डर क्रॉस कर हरियाणा आ जाते थे।  

विज्ञापन
Interstate snatching gang busted in Panipat of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जानकारी देते एएसपी मयंक मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पानीपत जिला पुलिस ने कानों से बालियां झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की दो और यूपी की चार वारदातों को खुलासा हुआ।  आरोपियों ने बताया कि वह अकेली महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे।

विज्ञापन


कॉलेज, सुनसान गली के आस-पास अपनी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए वह यूपी में वारदात कर हरियाणा आ जाते थे और हरियाणा में वारदात कर यूपी भाग जाते थे। पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि  31 मई को थाना तहसील कैंप क्षेत्र व थाना सेक्टर 29 क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार आरोपी गली में पैदल जा रही दो महिलाओं के कानों से बालियां झपट कर फरार हो गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गुप्त सूचना मिली कि बबैल पुल गंदा नाला के पास एक डिस्कवर बाइक पर दोनों आरोपी घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मोसिन पुत्र सलीम व सलमान पुत्र सलीम निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में बताई।

गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिले में कानों से बाली स्नैचिंग की उक्त दोनों वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। इसके अतिरिक्त यूपी के शामली में स्नेचिंग की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया। गहनता से पूछताछ करने व झपटी गई बालियां बरामद करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मजदूरी में शौक पूरे नहीं हुए तो स्नेचिंग का रास्ता अपनाया
आरोपी मौसिन और सलमान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मौसिन पेंटर का काम करता है, जबकि सलमान मेहनत मजदूरी करता है। मजदूरी कर मिले रुपयों में उनके शौक पूरे नहीं हो पाते थे। दोनों नशा करने के आदी बताए जा रहे हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए डिस्कवर बाइक की चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए मई में शामली से एक डिस्कवर बाइक चोरी की। आरोपियों ने पहले 25 मई को यूपी के शामली में कॉलेज के पास से महिला की कानों की बालिया झपटी। उसके बाद 31 मई को पानीपत में फतेहपुरी चौक पर शकुंतला व पुराना गोहाना रोड पर मुनेश की कानों की बालियां झपटी। वारदातों को अंजाम दिया, उसके बाद शामली में 3 जून को स्नेचिंग की तीन वारदातों को अंजाम दिया। तीन जून को यूपी के शामली में अलग-अलग जगह से तीन महिलाओं के कानों से बालियां झपटी। आरोपी यूपी में वारदात को अंजाम देकर पानीपत आ जाते थे, फिर पानीपत में वारदात कर यूपी भाग जाते थे।


दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है 
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला। आरोपी मोसिन के खिलाफ यूपी कैराना व शामली में चोरी व गिरोहबंदी के सात-आठ मुकदमें दर्ज है। आरोपी मोसिन करीब एक साल पहले सजा पूरी होने पर यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपी सलमान पर लड़ाई झगड़े का एक मामला यूपी के कैराना थाना मे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed