{"_id":"6178792ff78e3232914f4c6a","slug":"husband-forcibly-aborted-his-wife-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: लव मैरिज के बाद पति ने दो बार पत्नी का जबरन कराया गर्भपात, अब साथ रखने को तैयार नहीं, दहेज उत्पीड़न का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: लव मैरिज के बाद पति ने दो बार पत्नी का जबरन कराया गर्भपात, अब साथ रखने को तैयार नहीं, दहेज उत्पीड़न का भी आरोप
Wed, 27 Oct 2021 03:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 03:31 AM IST
सार
- दो साल पहले दोनों ने परिजनों की सहमति से की थी शादी
- पति व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के एनसी मेडिकल कॉलेज के एएनएम पर पत्नी का गर्भपात कराने व दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगा है। पत्नी ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नारायणा निवासी 30 वर्षीय शारदा ने बताया कि एएनएम का कोर्स करने के दौरान उसकी जान-पहचान गरीब दास नगर निवासी राहुल से हुई। करीब दो साल पहले दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। पति राहुल इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में एएनएम के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
शादी के बाद वह राहुल के साथ रहने लगी। शादी के बाद से ही सास कम दहेज का ताना मारने लगी। तानों को अनसुना करके वह अपना जीवन काटती रही लेकिन जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो जांच के बाद पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। दूसरी बार भी बिना मर्जी के ही पति ने गर्भपात करा दिया। सास बोली कि इससे हमे पोते की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : बिजली चोरी रोकने के लिए छापे: अंबाला में टीम को बंधक बना फोन छीने, पानीपत कार्यालय में मारपीट
गर्भपात के बाद पति धोखे से उसे उसके मायके छोड़कर चला गया। बोला कि 10 दिन बाद ले जाएगा। महीना बीतने पर भी पति लेने नहीं आया। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई, लेकिन पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। अब पुलिस ने आरोपी पति व सास पर केस दर्ज कर लिया है।