फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hospital-paitent-death

मरीज की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर को भी पीटा

Tue, 01 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 01 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहर के सुखदेव नगर स्थित आशीर्वाद अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित कचरौली निवासी एक मरीज की मौत होने पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और अस्पताल संचालक डॉक्टर समेत कई के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


परिजनों का डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और मरीज की मौत होने के बाद भी इलाज चालू रखने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई करने से साफ इनकार करने पर बस अड्डा चौकी के बाहर जीटी रोड पर भी जाम लगा दिया। डीएसपी शहर ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत किया। इसमें कुछ डेरा अनुयायियों का भी साथ होना बताया है। आईएमए अस्पताल संचालक डॉक्टर के समर्थन में उतर गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


मामला शहर के स्काईलार्क रोड सुखदेव नगर स्थित आशीर्वाद अस्पताल का है। अस्पताल में दाखिल कचरौली निवासी 25 वर्षीय अजय की मौत हो गई। उसको 30 अगस्त को अस्पताल में वायरल बुखार के चलते दाखिल कराया गया था। मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे आशीर्वाद अस्पताल में कुछ लोगों ने आकर तोड़फोड़ कर दी। उक्त लोग अस्पताल संचालक डॉ. वेद प्रकाश के कैबिन में पहुंच गए और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उनके साथ बैठे उनके दोस्त जेपी शर्मा, नर्स सिमरनजीत, नेहा व ज्योति और रिशेप्शन पर बैठी आशा के साथ मारपीट की। आरोप है कि उक्त लोग डॉक्टर को खींचकर बाहर ले जाने लगे। कुछ मरीजों व आसपास के लोगों ने डॉक्टर को छुड़वाया और उनका इलाज किया गया।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर के कंधे, सिर व चेहरे पर चोट लगी हैं। इसी समय उक्त लोग अपने मरीज को उठाकर ले गए। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश सैनी व बस अड्डा चौकी प्रभारी भीम सेन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और अस्पताल संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

अस्पताल में ईंट व पत्थर बरसाए
आशीर्वाद अस्पताल में पहले तो कुछ लोगों ने बाहर से ईंट व पत्थर बरसाए और अस्पताल के बाहर गेट व मेडिकल स्टोर के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद अस्पताल के अंदर व संचालक डॉक्टर के दरवाजे और टेबल पर रखे शीशे पर ईंट व लट्ठ मारकर तोड़ दिए। आरोपियों ने डॉक्टर पर ताबड़तोड़ वार किए और बुरी तरह से घायल कर दिया। यहीं नहीं
बीच बचाव करने पहुंची नर्स को भी महिलाओं ने पीट दिया।

परिजनों ने शव चौकी के बाहर रखकर लगाया जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस पर अस्पताल संचालक डॉक्टर का पक्ष मजबूत रखने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले में एक तरफा कार्रवाई करना चाहती है, जबकि अस्पताल संचालक डॉक्टर की लापरवाही से अजय की मौत हुई है। डॉक्टर पर इलाज करने पैसे बनाने का आरोप लगाया।

डीएसपी सिटी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया। परिजन इसके बाद शव को लेकर थाना शहर में पहुंच गए। परिजनों ने यहां पर आशीर्वाद अस्पताल के संचालक व सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। एसडीएम पानीपत मौके पर पहुंचे और महिला पुलिसकर्मियों समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया और उनके बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों ने ये लगाए आरोप
परिजनों ने कहा कि अजय को बुखार था और उसको 30 अगस्त को सुखदेव नगर स्थित आशीर्वाद अस्पताल में दाखिल कराया था। डॉक्टर ने उसको इलाज के बाद स्वस्थ करने का दावा किया था। आरोप है कि डॉक्टर ने एक दूसरे अस्पताल में अजय की एमआरआई कराई। यहां पर उनसे 86 सौ रुपये लिए गए, जबकि दूसरे अस्पतालों या उसी अस्पताल में उनके सीधा पूछने पर 45 सौ रुपये में एमआरआई होना पाया गया। आरोप है कि इसमें डॉक्टर ने कमीशन खाया है और अपना एक कर्मी उनके साथ भेजा था। आरोप है कि अजय की मौत होने के बाद भी डॉक्टर ने उनको नहीं बताया। वह उनसे दवा मंगवाता रहा और अपने पैसे बनाता रहा। उन्होंने मंगलवार को डॉक्टर से मरीज की अच्छी तरह से जांच करने की कही तो डॉक्टर ने अजय को ले जाने की कही और बाहर निकाल दिया। उन्होंने अजय को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाया तो वह मृत मिला। उनका आरोप है कि डॉक्टर उसकी मौत होने के बाद भी इलाज करता रहा।

अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों पर लगाए आरोप
आशीर्वाद अस्पताल में अमित की देखभाल कर रहे डॉ. जेएन हुरिया ने बताया कि अमित को बुखार था। डॉक्टर ने बताया कि उसको नशे की भी आदत थी। वे बीती शाम को अच्छी तरह से दवा दिलवाकर गए थे। उन्हें उसमें सुधार की उम्मीद थी, लेकिन मरीज ने सुबह धूम्रपान कर लिया। जिससे उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।


थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर स्थित आशीर्वाद अस्पताल में तोड़फोड़ करने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर दिया है। उनके पहुंचने से पहले तोड़फोड़ करने वाले फरार हो गए थे। वहीं मरीज के परिजनों ने उसकी मौत होने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed