फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hoctock betweem dsp@sho

ट्रैफिक एएसआई के साथ मारपीट के बाद डीएसपी व एसएचओ के बीच गर्माहट

Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
hoctock betweem dsp@sho
ट्रैफिक एएसआई के साथ मारपीट के बाद डीएसपी ट्रैफिक व एसएचओ बाबरपुर थाना के बीच मामला गर्मा गया है। डीएसपी ने एसएचओ ट्रैफिक को मौके पर न पहुंचने की कहते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वहीं एसएचओ ट्रैफिक थाना ने नोटिस न मिलने की कहते हुए मिलने पर जवाब देने की बात कही है। इसी बीच थाना चांदनी बाग पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस के देरी से पहुंचने व मामला दो थानों के बीच में उलझने को लोगों ने चिंताजनक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने इन सबके बीच बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
जीटी रोड संजय चौक पर ट्रैफिक एएसआई हवासिंह व एक सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों में ही खींच गई।

डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम द्वारा एसएचओ ट्रैफिक थाना बाबरपुर को नोटिस जारी कर दिया। डीएसपी ने उनको समय न पहुंचने का कारण पूछा है। अमर उजाला ने ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी से नोटिस के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया कि उनको किसी का नोटिस नहीं मिला है और अगर नोटिस मिलता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।

डीएसपी ने इसलिए भेजा एसएचओ को नोटिस
संजय चौक पर एएसआई व सिपाही के साथ मारपीट का मामला बढ़ गया था। इस दौरान काफी देर तक जीटी रोड का यातायात बाधित रहा। डीएसपी ट्रैफिक समालखा से मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी विकास कुमार पहुंच नहीं सके थे। डीएसपी आत्माराम ने एसएचओ को नोटिस जारी कर न पहुंचने का कारण पूछा है।

थाना चांदनी बाग का मिला एरिया, तीन गिरफ्तार
थाना शहर व चांदनी बाग के बीच एरिया को लेकर उलझा ट्रैफिक एएसआई व सिपाही के साथ मारपीट का मामला देर रात को सुलझा।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने देर रात को एएसआई हवासिंह की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट व जानलेवा हमला करने समेत करीब एक दर्जन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने बिटू, सुभाष व किशोरी को नामजद करते हुए 15-20 लोगों को मुकदमे में शामिल किया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुभाष, दीपक और किरोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार ने बताया कि थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला
जीटी रोड संजय चौक पर वीरवार शाम को कुछ लोगों ने ट्रैफिक एएसआई हवासिंह व एक सिपाही के साथ मारपीट कर दी थी।

जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया था और हमलावर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। मामले के अनुसार एएसआई हवासिंह ने उक्त लोगों को गाड़ी एक तरफ करने की कही थी, लेकिन उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक सिपाही बीच-बचाव को आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और एक टीवी चेनल के पत्रकार राजेश के साथ भी मारपीट कर दी थी। एएसआई हवासिंह व मीडियाकर्मी राजेश को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां से मीडियाकर्मी को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया था।

पुलिस की एएसआई व सिपाही के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने के मामले में सोशल मीडिया पर दिनभर किरकरी होती रही। लोगों ने बीच सड़क पर एएसआई व सिपाही के साथ मारपीट को चिंताजनक बताया। कई लोगों ने पुलिस के समय पर न पहुंचने और थाना शहर व चांदनी बाग के बीच कार्रवाई में उलझने की निंदा की। यूजर्स ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने ही मुलाजिम की सूचना के बाद समय पर नहीं पहुंच सकी तो आम जनता के साथ मारपीट या हमले की सूचना पर कब पहुंचती होगी। यह लोगों ही नहीं शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है। अधिकारियों को इन सबसे सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा।

वर्जन
पुलिस एएसआई के साथ मारपीट के मामले को लेकर गंभीर है और इसकी जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ट्रैफिक थाना बाबरपुर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उनको एसएचओ का जवाब नहीं मिल पाया है। वे जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। एसएचओ ट्रैफिक का मौके पर न पहुंचन चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उत्साह के साथ काम करने की कही है और भविष्य में किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आत्मा राम, ट्रैफिक डीएसपी पानीपत।
वर्जन

मैं आज ट्रैफिक पुलिस की मीटिंग में करनाल गया हुआ हूं। मुझे किसी का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलता है तो जवाब दिया जाएगा।
विकास कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक थाना बाबरपुर पानीपत।

वर्जन
थाना पुलिस ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी  धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनीबार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed