फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   High speed havoc in Panipat: Car collided with Dak Kanwaris of Hisar, uncle-nephew died

पानीपत में तेज रफ्तार का कहर: कार ने हिसार के डाक कांवड़ियों को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

हिसार के गांव पुठी से 10 जुलाई को 35 से 40 युवा का दल हरिद्वार डाक कांवड़ लेने गया था। उन्होंने 14 जुलाई की सुबह 10 बजे गंगाजल जल उठाया। इस दौरान अजमेर और संजय एक ही बाइक पर थे। वह मुज्जफरनगर टोल टैक्स के पास पहुंचे तो गलत दिशा में का रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
High speed havoc in Panipat: Car collided with Dak Kanwaris of Hisar, uncle-nephew died
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे हिसार के चाचा भतीजा की मुज्जफरनगर नगर में टोल टैक्स के पास हुए हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे घायल दोनों चाचा भतीजा को पास के सामान्य अस्पताल पहुंचाया,जहां पर डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया और भतीजे को पानीपत रेफर कर दिया, पानीपत पहुंचने तक  उसकी भी मौत हो गयी । पानीपत में डॉक्टर ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मुज्जफरनगर की पुलिस कर रही कार्रवाई, कार को हिरासत में लिया चालक फरार
हिसार के गांव पुठी समन के दीवान पान्ना निवासी प्रवीण ने बताया कि वह 10 जुलाई को गांव से 35 से 40 युवाओं का ग्रुप हरिद्वार डाक कांवड़ लेने गए थे। जिनमें अजमेर(37 पुत्र कर्ण भी शामिल था। 12 जुलाई को गांव से अजमेर का भतीजा संजय(27) पुत्र शमशेर भी हरिद्वार आ गया था। उन्होंने 14 जुलाई की सुबह 10 बजे गंगाजल जल उठाया था और हिसार के लिए निकल पड़े थे। अजमेर ओर संजय एक ही बाइक पर थे। संजय बाइक चला रहा था। जब वह मुज्जफरनगर टोल टैक्स के पास पहुंचे तो सामने से  गलत दिशा में का रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


चाचा का मुज्जफरनगर और भतीजे का पानीपत हो रहा पोस्टमार्टम
हादसे घायल दोनों चाचा भतीजा को मुज्जफरनगर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया था, जहां पर डॉक्टर ने चाचा अजेमर को मृत घोषित कर दिया और भतीजे को पानीपत रेफर कर दिया था। पानीपत पहुंचने तक  उसकी भी मौत हो गयी। पानीपत में डॉक्टर ने भतीजे संजय को मृत घोषित कर दिया। अब चाचा का मुज्जफरनगर और भतीजे का पानीपत में पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय का छोटा भाई रेलवे पुलिस में तैनात
मृतक संजय के पिता शमशेर ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। जिनमें संजय दूसरे नंबर पर था, वह खेती बाड़ी करता था। सबसे छोटा बेटा सन्नी रेलवे पुलिस अलीगढ़ में तैनात है। वह भी कांवड़ में शामिल था,लेकिन वह बच गया।


12 साल से लगातार ला रहे थे कांवड़
परिजनों के अनुसार अजमेर और संजय पिछले 12-15 साल से लगातार डाक कांवड़ ला रहे थे।अजमेर छह भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था । वह अविवाहित था और ड्राइवरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed