{"_id":"64104ca413f77d97000d5d54","slug":"hawalati-absconded-from-juvenile-court-in-panipat-of-haryana-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: जुवेनाइल कोर्ट से हवालाती फरार, पेशी के लिए लेकर आई थी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: जुवेनाइल कोर्ट से हवालाती फरार, पेशी के लिए लेकर आई थी पुलिस
Tue, 14 Mar 2023 03:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:59 PM IST
सार
मामले में पेशी के बाद 19 वर्षीय सूरज पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पानीपत लघु सचिवालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में लघु सचिवालय के 5वें तल स्थित जुवेनाइल कोर्ट में आर्म्स एक्ट के मामले में पेशी के बाद 19 वर्षीय सूरज पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस उसे वापस जेल लेकर जा रही थी, लघु सचिवालय से बाहर निकलते ही पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। जुवेनाइल कोर्ट में एक ही मामले में कुल तीन आरोपियों को पेश किया गया था।
विज्ञापन
सीआईए-2 ने सात सितंबर 2019 को फ्लौरा चौक के पास से एक बाइक पर सवार होकर घूम रहे चारों युवक विकास नगर निवासी अरविंद, समालखा की गांधी कॉलोनी निवासी गोलू, कलंदर चौक निवासी विशाल और विकास नगर निवासी सूरज को काबू किया था। जिनमें गोलू, अरविंद और सूरज नाबालिग थे, जबकि विशाल बालिग था। आरोपी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सके थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने उक्त बाइक सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के पास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी सूरज की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद किया था।
विज्ञापन
जिसके बाद सीआईए ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-29 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसके बाद साआईए ने सूरज, गोलू और अरविंद को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया था, जबकि विशाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
दो साल से जमानत पर थे, आज थी पेशी
सूरज, गोलू और अरविंद की आर्म्स एक्ट मामले में चार सितंबर 2020 को जमानत पर बाहर थे। सूरज वर्ष 2022 में एक मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित जुवेनाइल कोर्ट में उनकी पेशी थी। सूरज को पुलिस पेशी पर लेकर आई थी, जबकि अरविंद और गोलू खुद ही पेश हो गए थे। पेशी के बाद वह वापस जाने लगे तो आरोपी सूरज पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया।