फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Fake call center opened to cheat foreigners, 28 accused arrested, 42 laptops recovered

Haryana: विदेशियों से ठगी के लिए खोला फर्जी कॉल सेंटर, 28 आरोपी गिरफ्तार, 42 लैपटॉप किए बरामद

Tue, 10 Sep 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 09:55 PM IST
सार

सेंटर एक साल से चलाया जा रहा था। सिटी पुलिस थाना व सीआईए टू की टीम ने सयुंक्त दबिश दी है। 42 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। विदेशियों से हॉली-डे पैकेज के नाम पर खाते में पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे। पकड़े गए आरोपी पानीपत, कालका, राजस्थान व जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। अब तक सैकड़ों विदेशियों से लाखों रुपये ठग जा चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana: Fake call center opened to cheat foreigners, 28 accused arrested, 42 laptops recovered
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर सरगना व 10 युवतियों सहित 28 आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपी जीटी रोड स्थित एसडी कॉलेज के पास तनेजा टावर में किराये पर ऑफिस लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। पकड़े गए आरोपी पानीपत, कालका, राजस्थान व जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सरगना ने 10 युवती व 16 युवकों को 25 से 30 हजार रुपये वेतन पर भर्ती किया था। आरोपी हवाई जहाज की टिकट, कैब, होटल बुक करने व क्विक बुक नाम से सॉफ्टवेयर सर्विस देने व उक्त बुकिंग एक्सपिडिया से कैंसिल करवा राशि रिफंड करने के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। यह अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने मौके से 42 लैपटॉप व 19 हेडफोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एसडी कॉलेज के साथ वाली बिल्डिंग तनेजा टावर में द्वितीय तल पर दो युवक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हवाई जहाज की टिकट, कैब, होटल बुक करने के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। इसके लिए ऑफिस में युवती व युवकों को काम पर रखा है। सीआईए टू टीम मौके पर दबिश देकर गिरोह के सरगना सेक्टर 18 निवासी आरोपी विजय व उग्राखेड़ी निवासी योगेश व 10 युवतियों व 16 युवकों को काबू किया। पुलिस टीम ने कॉल सेंटर का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपियों ने ट्रेवल्स मांक व यूएस फ्लाइट सर्विस की साइट के टोल फ्री नंबर पर डायवर्जन लगवा रखा था। यह साइट अमेरिका गए इनके एक दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड है। दोनों कंपनी के टोल फ्री नंबर पर आने वाले फोन कॉल आरोपियों के पास आते थे।

आरोपी बात कर उनके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी लेकर 200 से 300 डॉलर ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों ने ऑफिस में काम पर रखी गई युवतियों व युवकों को इसके लिए ट्रेनिंग दी थी। सभी युवतियां फोन पर अपना सही नाम न बताकर विदेशी नाम बताती थीं, ताकि उन पर किसी प्रकार का शक न हो। सभी आरोपी अंग्रेजी बोलने में एक्सपर्ट हैं।


आरोपी करीब एक साल से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों ने बीबीए, एमबीए, बीटेक व 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है। आरोपी विजय व योगेश से पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और अन्य सभी आरोपियों को बेल मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed