{"_id":"666dc33f8c6717cbc702bf06","slug":"haryana-drunk-husband-killed-wife-in-samalkha-of-panipat-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशे में धुत पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, सोती हुई पर डंडे से किया वार, खून से लथपथ छोड़ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: नशे में धुत पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, सोती हुई पर डंडे से किया वार, खून से लथपथ छोड़ फरार
Sat, 15 Jun 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:07 PM IST
सार
आरोप है कि सो रही पत्नी पर डंडे से वार किया गया। खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोग भी गायब हैं। आरोपी पति व ससुर सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मृतक पूजा। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुलकाना गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की सिर में डंडा मारकर निर्मम हत्या कर दी। बेरहम पति खून से लथपथ पत्नी को चारपाई पर छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही परिवार के बाकी सदस्य भी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतका के मायका वालों को वारदात की सूचना गांव के सरपंच के माध्यम से मिली। घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटना के सबूत जुटाए। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति, उसके पिता व दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना कांधला के इस्सोपुर टील गांव निवासी रूप ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ बहन भाइयों में तीसरे नंबर की बहन पूजा (26) थी। उसकी शादी करीब आठ साल पहले चुलकाना गांव निवासी नवीन उर्फ जानी के साथ की थी। नवीन उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
वह अक्सर शराब के नशे में पूजा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन ने शुक्रवार रात को कहासुनी के बाद उसकी बहन पूजा की सिर में डंडा मार कर हत्या की है। वह उस समय खाट पर सो रही थी। आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया। आरोप लगाया कि इस मामले में उसका पिता जगदीश, दोनों बड़े भाई बिंदर और अजय भी शामिल हैं।
उनको गांव के सरपंच के माध्यम से पूजा की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन उर्फ जॉनी ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह दो बच्चों का पिता है। उसका एक बेटा पांच और दूसरा बेटा तीन साल का है। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया। जब महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने उसके सिर पर डंडा मारा।
थाना समालखा पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर नवीन उर्फ जानी, उसके पिता जगदीश और दो भाइयों बिंदर व अजय के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।