{"_id":"6011bc81348be73cf675d162","slug":"haryana-crime-news-misdeed-with-19-year-old-girl-in-hospital-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पानीपत में घिनौनी वारदात, अस्पताल में बीमार युवती से दो वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा के पानीपत में घिनौनी वारदात, अस्पताल में बीमार युवती से दो वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म
Thu, 28 Jan 2021 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
हरियाणा के पानीपत में एक निजी अस्पताल में ब्लड प्रेशर की शिकायत पर भर्ती कराई गई 19 वर्षीय एक युवती के साथ अस्पताल के ही दो वार्ड ब्वॉय ने मंगलवार की रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बीमार युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा होता देख दुष्कर्म के आरोपी दोनों वार्ड ब्वॉय मौके से फरार हो गए। पुलिस वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों वार्ड ब्वॉय के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। दोनों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि उसने 25 जनवरी को 19 साल की बेटी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। बेटी को ब्लड प्रेशर की समस्या थी और हालत ज्यादा बिगड़ने पर गांव से पानीपत इलाज कराने लाया था। यहां पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में रात में दो वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात को दोनों वार्ड ब्वॉय ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर मां को दोनों वार्ड ब्वॉय की घिनौनी हरकत के बारे में बताया। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की, जिस पर उन्होंने कुछ भी नहीं किया।
अस्पताल में हंगामा होने पर आरोपी दोनों वार्ड ब्वॉय फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने लिखित शिकायत लेने के बाद बुधवार को मामले में रिपोर्ट दर्जकर ली है।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी फरार है, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।