Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Govt school teacher beat up ninth class student and used casteist slurs in Panipat

हरियाणा में बच्चे से फिर क्रूरता: शिक्षक ने 9वीं के छात्र को पिटा, थप्पड़-मुक्के बरसाए... जाति सूचक शब्द कहे

Mon, 29 Sep 2025 10:03 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में सरकारी स्कूल में शिक्षक ने नौवीं के छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना का पता चलते ही बच्चे के परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Govt school teacher beat up ninth class student and used casteist slurs in Panipat
घटना के बारे में जानकारी देते पीड़ित बच्चे के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में एक स्कूल में दूसरी कक्षा के मासूम को उलटा लटका कर पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। इसी बीच ऐसी ही एक और घटना हुई है। पानीपत के गांव काबड़ी में सरकारी स्कूल में नौवीं के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया। छात्र किसी अन्य कक्षा में अपने साथी से किताब लेने जा रहा था। आरोप है कि उसी समय विज्ञान के शिक्षक ने उसे रोककर थप्पड़ मारे। इसके बाद उसे प्रिंसिपल के कार्यालय में लेकर जाकर पिटाई की। छात्र ने किसी महिला के फोन से अपने परिजनों से इसकी जानकारी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। परिजनों ने शिक्षक पर जाति सूचक शब्द करने के भी आरोप लगाए। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


गांव काबड़ी के रजनीश ने बताया कि उनका बेटा दीशु गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र है। सोमवार को वह स्कूल में गया था। उसने बताया कि वह अपनी किताब लेने के लिए दूसरे कमरे में जा रहा था। उसी समय विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक सुनील ने उसे रोक लिया और वापस जाने को कहा। जब वह वापस जाने लगा तो शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद उसे प्रिंसिपल के कार्यालय में लेकर जाकर भी थप्पड़ और मुक्के मारे। आरोप है कि बच्चे को घर पर बात भी नहीं करने दी। 
विज्ञापन


बच्चे का करवाया गया मेडिकल
कुछ देर बाद बच्चे ने किसी महिला के फोन से परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बच्चे की मां और पिता स्कूल में पहुंच गए और हंगामा किया। यही नहीं उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। परिजनों ने छात्र का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
स्कूल में छात्र की पिटाई की सूचना मिली थी। शिक्षकों की ओर से भी शिकायत थाने में आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र, प्रभारी थाना मॉडल टाउन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed