फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   goons attacked teachers in the academy, attack, teachers, crime, panipat

एकेडमी में गुंडागर्दी, संचालक और महिला टीचर की पिटाई

Sat, 27 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 27 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत दिन-दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक एकेडमी में घुसकर संचालक और महिला टीचर पर हमला कर दिया। हमले में संचालक समेत दोनों घायल हो गई। घायल संचालक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एकेडमी संचालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशनपुरा में मोनू पांचाल निवासी विकास नगर और एक महिला टीचर की तीन बदमाशों ने लाठी-डंडो व बेल्टों से हमला कर दिया। सिविल अस्पताल में दाखिल मोनू पांचाल ने बताया कि उसकी कृष्णपुरा में एकेडमी है। शुक्रवार दोपहर को वह एकेडमी में बच्चों को पढ़ा रहा था। अचानक क्लास रूम में तीन युवक घुस आए।
विज्ञापन


तीनों के हाथ में लाठी-डंडे व बेल्ट थी। एक ने उसका नाम पूछा और उस पर हमला कर दिया। एक महिला टीचर ने उसको छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी। तीनों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एकेडमी के स्टाफ ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णपुरा चौकी पुलिस सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल में पहुंची और घायल एकेडमी संचालक मोनू पांचाल के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।

वर्जन :::::::
कृष्णपुरा स्थित एक एकेडमी पर संचालक व एक टीचर के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपियों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, इंचार्ज, कृष्णपुरा चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed