{"_id":"576984744f1c1b6f6fb48068","slug":"foetous-pregnancy-girl-child-crime-investigation-doctor-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत की टीम ने शामली में महिला डॉक्टर को गर्भ जांचते रंगे हाथ दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत की टीम ने शामली में महिला डॉक्टर को गर्भ जांचते रंगे हाथ दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के शामली में गर्भ जांच का भंड़ाफोड़ करते हुए एक महिला डॉक्टर एवं मिडिएटर को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शामली के एक निजी अस्पताल में लिंग जांच होने की सूचना मिली थी। विभाग ने एक डमी ग्राहक बनाकर मिडिएटर मनोज से संपर्क सधवाया। मनोज कुमार ने डॉ. रेखा गर्ग से बात कर लिंग जांच के लिए मंगलवार शाम का समय तय किया। मनोज कुमार ने डमी ग्राहक को शामली बस स्टैंड पर बुलाया। भ्रूण जांच के लिए आठ हजार में सौदा तय किया।
डमी ग्राहक ने पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार दोपहर के बाद डमी ग्राहक को गाड़ी में बिठाकर यूपी के लिए रवाना हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी पहुंचने से पहले शामली पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। डम्मी ग्राहक ने शामली बस स्टैंड पर पहुंचकर मनोज कुमार के पास फोन किया। मनोज उसे बाइक पर बिठाकर मुकेश अस्पताल पहुंचा। मनोज कुमार दो साल पहले इसी अस्पताल में काम करता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
मनोज कुमार डमी ग्राहक को भ्रूण जांच के लिए अस्पताल के अंदर लेकर पहुंचा। डॉ. रेखा गर्ग ने डमी ग्राहक का अल्ट्रासाउंड किया और डॉक्टर ने जांच करने के बाद गर्भ में लड़का होना बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसी वक्त इशारा पाकर अस्पताल में छापा मार दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी डॉक्टर डा. रेखा गर्ग व मनोज कुमार को दबोच उनके कब्जे से आठ हजार रुपये बरामद कर लिए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विभाग की टीम में डॉ.सुधीर बतरा, डयूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक चौधरी, डॉ. शालिनी मेहता, डीसीओ परविंद्र मलिक व डॉ. सुखदीप कौर मौजूद रही।
गुप्त सूचना के आधार पर शामली में छापा मारा गया। एक डॉक्टर व मिडिएटर को लिंग जांच करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों ने महिला से लिंग जाचं के लिए आठ हजार रूपये लिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के खिलाफ कागजी कार्रवाई कर पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ. सुधीर बतरा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत