{"_id":"581256a84f1c1b944ebc44b3","slug":"fiiring-in-birthday-party-panipat-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में कहासुनी, दादी-पोते को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन पार्टी में कहासुनी, दादी-पोते को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के कच्चा कैंप में जन्मदिन की पार्टी में हुई कहासुनी के बाद उपजे विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी मामी व उसके पौते को गोली मार दी और सगे भाई को डंडों से पीटा। हमलावर ने अपने भाई पर ही दोनों गोली चलाई थी। उसका निशाना चूकने पर दादी-पोते को गोली लग गई। दोनों को गंभीरावस्था के चलते असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं बच्चे व बड़े के बीच मजाक जन्मदिन की पार्टी में खलल पड़ गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए तीनों रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत कच्चा कैंप का है।
विक्की निवासी बतरा कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसका 12 वर्षीय बेटा वंश कच्चा कैंप में रिश्तेदार विकास के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी में उसके भाई सुरेंद्र के दामाद अशोक ने शराब के नशे में वंश की पिटाई कर दी। आरोप है कि वंश नाराज हुआ तो अशोक ने उसको उल्टा मारने की कही। वंश ने अशोक को उल्टा थप्पड़ मार दिया। इसी बीच वंश की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसको उसके घर छोड़ दिया। यहां पर वंश ने अपने पिता की विक्की व मां को पूरी बात बताई। विक्की अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने भाई सुरेंद्र के घर उलाहना देने पहुंचे। यहां पर उसकी भाभी व पत्नी के बीच वंश की पिटाई को लेकर कहासुनी हो गई। विक्की व उसकी पत्नी मामला बढ़ते देख वापस अपने घर आ गए। इसके कुछ देर बाद ही उसका भाई अशोक व सुरेंद्र पिस्तौल व डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए। विक्की व उसकी पत्नी को उन दोनों को आने की सूचना मिल गई। वे इसका पता चलते ही घर से निकलकर अपनी मामी राजरानी के घर चले गए।
अशोक व सुरेंद्र को उनके राजरानी के घर जाने का पता लग गया। वे दोनों वहीं पर पहुंच गए। आरोप है कि अशोक ने विक्की पर गोली चला दी। विक्की गोली लगने के डर से भागने लगा। गोली सीधी विक्की की मामी राजरानी को लग गई। वह गोली लगते ही वहीं पर गिर गई। अशोक का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ और उसने अपनी पिस्तौल से विक्की पर दूसरा फायर किया। विक्की फिर बच गया और गोली दरवाजे में जा लगी। उसने विक्की के नजदीक जाकर उस पर पिस्तौल तान दी। विक्की की पत्नी उस पर पिस्तौल तना देखकर घबरा गई। आरोप है कि जेठ अशोक ने विक्की से पिस्तौल हटाकर उसकी पत्नी पर गोली चला दी। विक्की की पत्नी पिस्तौल के डर से घबराकर गिर गई। अशोक की पिस्तौल से चली तीसरी गोली राजरानी के पोते विशाल को लग गई। विक्की इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। अशोक ने अपने भाई विक्की व उसकी पत्नी पर एक और गोली चला दी। अशोक की पिस्तौल से चली चौथी गोली का निशान चूक गया।
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी हंगामे में बदली
विक्की की बुआ के परिवार में जन्मदिन की पार्टी में कहासुनी के बाद चली गोली से पार्टी की खुशी हंगामे में बदल गई। बताया जा रहा है कि अशोक, सुरेंद्र व विक्की तीनों भाई हैं। वंश की पिटाई करने वाला अशोक सुरेंद्र का दामाद है। आरोपी अशोक अपने भाई के दामाद सुरेंद्र के समर्थन में आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक हत्या के मामले में सजायाफ्ता है और जमानत पर चल रहा है।
पुलिस के छूटे पसीने
बुधवार देर रात को कच्चा कैंप में गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस के पसीने छूट गए। डीएसपी आत्माराम व एसएचओ अमित कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इससे पहले परिवार के लोग राजरानी व उसके पोते विशाल को असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर दोनों की तबीयत पेट में गोली लगने के चलते नाजूक बनी हुई है।पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अशोक व सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन ::::::
कच्चा कैंप में जन्मदिन की पार्टी पर कहासुनी के बाद दादी व पोते को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी संग भाइयों अशोक व सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित कुमार, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पुलिस।