फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father saved trader from kidnappers

उद्यमी के अपहरण्ा का प्रयास, पिता ने बचाया

Mon, 25 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 25 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Father saved trader from kidnappers
चांदनी बाग पुलिस थाने से महज 20 गज दूर उद्यमी के साथ लूटपाट और उसके अपहरण का प्रयास किया गया। उद्यमी के पिता ने बदमाशों को धक्का देकर बेटे को बचाया। उद्यमी और पिता के शोर मचाने के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। उद्यमी अपने पिता के साथ सेक्टर 25 स्थित अपनी फैक्टरी जा रहा था। उद्यमी के वीटी करवाने के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


मामले को दो पहलुओं से देखा जा रहा है। जहां थाना प्रभारी मामले को लूट व अपहरण की बजाय लड़ाई झगड़ा बता रहे हैं, वहीं उद्यमी ने अपहरण और लूट के प्रयास का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने उद्यमी की शिकायत पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदीप जैन मूल रूप से गांव राजा खेड़ी का रहने वाला है। वह परिवार समेत कई सालों से वीवर्स कॉलोनी में रहता है। उसकी सेक्टर 25 पार्ट टू में फैक्टरी है। फैक्टरी में प्लास्टिक की टेप बनती है। प्रदीप जैन ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी आई टैन कार में पिता प्रेमचंद जैन के साथ फैक्टरी में जा रहा था। थाना चांदनी बाग के पास इको स्पोर्ट्स कार उनकी कार के सामने आकर रुकी। उसने रास्ते के लिए हॉरन बजाया, रास्ता नहीं मिलने पर वह कार से उतरकर इको स्पोर्ट्स कार के पास गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह कार के पास पहुंचा, उसी वक्त कार से दो बदमाश नीचे उतरे। एक ने उसको पीछे से पकड़ लिया और दूसरे से उसकी छाती पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे कार में डालने का प्रयास भी किया। यह सब देखकर उसके पिता गाड़ी से उतर आए और उन्होंने एक बदमाश को धक्का दे दिया। बदमाश नीचे गिर गया। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश कार लेकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। वारदात स्थल पर दस मिनट के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस पहुंची। पुलिस ने प्रदीप जैन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाने के नजदीक वारदात का प्रयास, उठे सवाल

थाना चांदनी बाग से महज 20 गज दूरी पर उद्यमी के साथ लूटपाट व अपहरण के प्रयास में पुलिस ने भले की मुकदमा दर्ज कर लिया है,  लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सजगता पर सवाल उठ रहे हैं। थाने के बाहर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देता बड़ी चिंता है। यह घटना पुलिस की सजगता की तस्वीर दिखाती है। वहीं इससे पहले असंध नाके के सामने एक फल विक्रेता की हत्या कर दी थी और फिर उसको उसी के खोके में आग लगाकर जला दिया था।


वर्जन
सुबह कार सवार दो उद्यमियों से लूटपाट की कोशिश की सूचना मिली थी। तुरंत मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में मामला लूटपाट और अपहरण का नहीं बल्कि झगड़े का लग रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दूसरी कार में सवार युवकों ने प्रदीप जैन से सतर्कता से कार चलाने को कहा था। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। पुलिस ने प्रदीप जैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed