फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   father and grandmother together strangled girl to death In Panipat, performed rites overnight

Panipat: पिता और दादी ने मिलकर की युवती की गला घोंटकर हत्या, रातों-रात किया संस्कार, पड़ोसी बोले

Thu, 18 May 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 03:49 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि चांदनीबाग थाना क्षेत्र के गत दिनों पहले एक गांव की लड़की प्रेम प्रसंग के चलते गांव परढाना निवासी किसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिजन युवती को शेल्टर होम से घर ले आए। वहां से आने के परिवार वालों उसे मार दिया।
 

विज्ञापन
father and grandmother together strangled girl to death In Panipat, performed rites overnight
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी के भागने पर नाराज  पिता और दादी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और किसी को भनक न लगे इसलिए रातों-रात शव का संस्कार भी कर दिया। युवती दिखाई न देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद परिजनों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने दादी समेत 4 लोगों पर हत्या, साक्ष्य को खुर्द-बुर्द करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पिता पुलिस को बोलेः आत्महत्या कर ली थी, हमने संस्कार कर दिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि चांदनीबाग थाना क्षेत्र के गत दिनों पहले एक गांव की लड़की प्रेम प्रसंग के चलते गांव परढाना निवासी किसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी।  पुलिस ने दोनों को बरामद कर लड़की के नाबालिग होने के चलते उसे शेल्टर होम भेज दिया और लड़के को नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


संस्कार कब किया इसकी तो भनक तक नहीं
परिजन युवती को शेल्टर होम से घर ले आए। बुधवार को पुलिस को स्थानीय लोगों ने युवती के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरु की। पुलिस ने गांव में जाकर युवती से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद शक गहराता गया।  जब लड़की के पिता से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसने खुदकुशी कर ली और उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी बोलेः हमे रोने की आवाज तक नहीं आई
युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गांव पहुंची और पड़ोसियों से पूछताछ की, जिसमें पड़ोसियों ने कहा कि उन्हें अंदर से रोने की आवाज तक नहीं आई। परिवार ने संस्कार कब किया, इसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। युवती की दादी जगह-जगह कहती घूम रही है कि उसने जो करना था वह कर दिया।


सख्ती से पूछताछ की तो हुआ चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा
पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस का शक ओर गहराता गया पुलिस ने पिता और दादी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि पिता ने अपनी मां और दो अन्यों के साथ मिलकर अंजना की चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी और इसके बाद रात 12 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed