फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   farmer hang

युवा किसान ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव

Sun, 07 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 07 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले के दीवाना गांव में युवा किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसके पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने मायका गई हुई थी। वह बीते दिन भी अपनी पत्नी को लेने गया था।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना थाना चांदनी बाग के अंतर्गत गांव दीवाना की है।

गांव दिवाना निवासी अनिल (25) का शव शनिवार को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल पेशे से किसान था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।

अनिल की उसकी पत्नी के साथ कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार रात को अनिल खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह साढ़े बजे पिता धर्मसिंह अनिल को उठाने के लिए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया था।
विज्ञापन


कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अनिल ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता धर्म सिंह ने खिड़की से देखा। अनिल का शव चुन्नी से पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने से इस बारे में अपने पड़ोसियों को बताया।  पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना चांदनी बाग के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि दीवाना गांव में युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed