फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   EPFO commissioner arrested for taking bribe of 50 thousand rupees in Panipat

Panipat: EPFO कमिश्नर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI चंडीगढ़ ने की कार्रवाई

Thu, 01 Sep 2022 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 07:40 PM IST
सार

सीबीआई चंडीगढ़ ने आईआरएस अधिकारी अमित नैन को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कार्यालय में छह माह का रिकॉर्ड भी खंगाला। वहीं अमित नैन से पांच घंटे पूछताछ की। फिलहाल टीम उन्हें अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।

विज्ञापन
EPFO commissioner arrested for taking bribe of 50 thousand rupees in Panipat
पानीपत में सीबीआई चंडीगढ़ ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चंडीगढ़ ने पानीपत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय से आईआरएस अधिकारी अमित नैन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। कमिश्नर ने एक व्यक्ति से उसके फंड से जमा राशि निकलवाने की एवज में पैसे मांगे थे। इसी सूचना पर गुरुवार दोपहर 12 बजे तीन गाड़ियों में 12 सदस्यीय टीम सेक्टर छह स्थित उनके कार्यालय पर पहुंची थी।

विज्ञापन


टीम ने यहां पहुंचते ही पूरे कार्यालय पर घेरा डाल लिया। कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर लिया गया। सीबीआई अधिकारियों ने बंद कमरे में उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की। उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। फिलहाल टीम उन्हें अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है।
विज्ञापन


आईआरएस अधिकारी ने चार साल पहले पानीपत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में बतौर सयुंक्त आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। डेढ़ साल पहले वो क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बने थे। सोनीपत के रहने वाले अमित नैन आईआरएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई को दो दिन पहले एक व्यक्ति ने लिखित में शिकायत देकर बताया था कि पानीपत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में गड़बड़ चल रही है। उसको अपने खाते से पैसे निकलवाने हैं लेकिन आयुक्त अमित नैन सही प्रक्रिया के तहत पैसे नहीं निकाल रहे हैं। उनको परेशान किया जा रहा है। पैसे निकलवाने की एवज में उनसे लाखों की डिमांड की गई है।

पैसों की पहली किस्त 50 हजार रुपये मांगी गई और उन्हें गुरुवार को कार्यालय बुलाया गया है। इसी शिकायत पर सीबीआई चंडीगढ़ ने एक 12 सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम ने शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर पानीपत के सेक्टर छह स्थित कार्यालय में भेजा था। जैसे ही कमिश्नर अमित नैन ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये दिए सीबीआई ने उन्हें दबोच लिया।


सीबीआई की टीम ने पांच घंटे तक कार्यालय में छह माह का रिकॉर्ड भी खंगाला। पीड़ित के खाते की भी जांच की गई। इसमें काफी अनियमितताएं पाई गई। सीबीआई अब आगामी कार्रवाई कर रही है। सीबीआई अधिकारियों ने यहां कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed