फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   elevn,year, student, kidneped

11वीं के छात्र का अपहरण

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित शाहपुर निवासी 11वीं कक्षा के छात्र का गांव के अड्डे से ही अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है एक ट्रक चालक ने उसके चाचा का जानकार बताकर फोन नंबर पूछने के बहाने ट्राले में लेकर फरार हो गया। परिजनों ने थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सतपाल निवासी शाहपुर ने बताया कि उसका भतीजा 16 वर्षीय राहुल ऋषिकुल स्कूल अहर में 11 वीं कक्षा का छात्र है। वह वीरवार सुबह स्कूल जाने के लिए गांव शाहपुर के बस अड्डे पर स्कूल बस की इंतजार कर रहा था। तभी एक ट्राला चालक आया और उसने खुद को उसके चाचा का जानकार बताया। उसने उसका फोन नंबर पूछने के बहाने ट्राले में बैठा लिया और वह उसको लेकर फरार हो गया। सतपाल का कहना कि अपहरण के आधे घंटे बाद उसके फोन पर अपहरणकर्ता का फोन आया व कहा कि उसका भतीजा उसके पास है वे उसे आधे घंटे बाद मार देंगे।  सतपाल शिकायत लेकर इसराना थाना पहुंचा व भतीजे को तलाशने व अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से फोन आया है उसे ट्रेसिंग पर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed