फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   died a track driver

करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

Mon, 01 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 01 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पुलिस लाइन के पास स्थित एक राइस मिल में करंट लगने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक राजस्थान से पानीपत में चावल लेने के लिए आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूर्ण सिंह (32) निवासी गांव सुनाखुरी, जिला राजसमंद, राजस्थान पेशे से ट्रक चालक था।

 पूर्ण सिंह 28 जनवरी को राजस्थान से पानीपत जीटी स्थित कुबेर राइस मिल में चावल लेने के लिए आया था। पूर्ण सिंह ने राइस मिल पहुंचते ही जैसे ही ट्रक की खिड़की खोली खिड़की ट्रांसफार्मर से जा लगी।


करंट लगने से पूर्ण सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। पूर्ण सिंह को मिल के कर्मचारियों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार सुबह पूर्ण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस व परिजन दोनों मौके पर पहुंचे और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed