फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of youth missing for two days in Panipat found in Delhi parallel canal, two friends accused murder

Panipat: दो दिन से लापता युवक का दिल्ली पैरलल नहर में  मिला शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप, सीसीटीवी में कैद

Fri, 19 May 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 May 2023 12:53 PM IST
सार

मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो उसमें शिवम और उसके दो नाबालिग दोस्त बुधवार को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर एकसाथ जाते दिखे। पुलिस ने दोनों नाबालिग दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days in Panipat found in Delhi parallel canal, two friends accused murder
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की डाबर कॉलोनी से दो दिन से लापता 19 वर्षीय युवक का तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 5 बजे दिल्ली पैरलल नहर में शव मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने युवक के दो नाबालिग दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोस्त पुलिस और परिवार को गुमराह करते रहे। जब पुलिस ने आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीनों युवक एकसाथ जाते मिले, पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने नहर में डूबने की सच्चाई बताई।

विज्ञापन


डाबर कॉलोनी का रहने वाला युवक बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया था लापता
डाबर कॉलोनी निवासी सुशील ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा शिवम बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी दादी से 200 रुपये लेकर घर से निकला था। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया, नंबर स्विच ऑफ मिला। उसने दोस्तों से पूछताछ की लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस व परिवार के साथ मिलकर युवक को ढूंढते रहे दोनों दोस्त, नहीं बताई सच्चाई
वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो उसमें शिवम और उसके दो नाबालिग दोस्त बुधवार को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर एकसाथ जाते दिखे। पुलिस ने दोनों नाबालिग दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। दोस्तों ने बताया कि वह बत्रा कॉलोनी रेलवे ब्रिज के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के लिए गए थे, इसी वक्त शिवम नहर में बह गया। दोस्तों से खुलासे के बाद वह वीरवार को नहर में शिवम की तलाश करने में जुट गए। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शिवम का शव गांव नारायणा के पास नहर में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिवार को करते रहे गुमराह

परिवार ने दोनों नाबालिग दोस्तों पर आरोप लगाया कि वह पुलिस और परिवार को गुमराह करते रहे। बुधवार शाम परिवार ने जब दोस्तों से शिवम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बीमारी के चलते तीन दिन से घर मे है। वह परिवार और पुलिस के साथ मिलकर शिवम को ढूंढने का नाटक करते रहे।

दोनों अलग-अलग दे रहे बयान
एक नाबालिग 17 वर्षीय दोस्त ने पुलिस को कहा कि वह नहर किनारे खड़ा था। इसी बीच किसी राहगीर का उसे धक्का लगा और वह नहर में गिर गया। वहीं दूसरे नाबालिग(16) दोस्त ने पुलिस को बयान दिया कि शिवम नहर किनारे नहा रहा था, इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

10वीं में पास होने की खुशी में बनाया प्लान
दोनों नाबालिग दोस्त 10वी कक्षा में पास हुए थे। जिसके बाद उन्होंने शिवम के साथ नहर में नहाने का प्लान बनाया था। शिवम हाल ही में बीए में एडमिशन लेना चाहता था।

पोस्टमार्टम में होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। वही दूसरी तरह पुलिस सामान्य अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शिवम की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed