फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of ninth grade student missing for four days found in a sugarcane field in Panipat

पानीपत: चार दिन से लापता नौंवी के छात्र का ईंख के खेत में मिला शव, दोनों हाथ और एक पैर नहीं

Thu, 05 Oct 2023 04:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

पिता राजपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है, उसका इकलौत बेटा 14 वर्षीय सौरभ नागपाल एक अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके पास मोबाइल फोन भी था। मोबाइल में डले दोनों सिम भी बंद थे। अब शव गड़ी-सड़ी हालत में मिला है।

विज्ञापन
Dead body of ninth grade student missing for four days found in a sugarcane field in Panipat
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव गढ़ सरनाई से एक अक्टूबर से लापता 14 साल वर्षीय किशोर का शव चार दिन बाद ईंख के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। किशोर के दोनों हाथ नहीं है, जबकि एक पैर भी आधा कटा हुआ है। शव गला-सड़ा हुआ था। परिजनों ने उसके नाबालिग दोस्त पर शक जताया था। पहले तो दोस्त पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बृहस्पतिवार को जब दोस्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली और गला घोंटकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार
गांव गढ़ सरनाई के सरपंच वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव का लापता सौरभ नागपाल नौवीं कक्षा का छात्र था। उसकी गुमशुदगी के बाद से ही पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी में गांव के ही रहने वाले 14 ही वर्ष के नाबालिग दोस्त के साथ बबैल गांव की तरफ जाता दिखाई दिया था। जिसके बाद वह पुलिस पूछताछ में कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। बृहस्पतिवार को जब संदीप से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने ही सौरभ की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को गन्ने के खेतों में फेंक दिया है। पुलिस और परिजन जब साथ लगते गांव बबैल के गन्ने के खेतों में संदीप की निशानदेही पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां सौरभ का शव गली साड़ी हालत में पड़ा हुआ है और कुत्ते शव को नोच रहे थे।
विज्ञापन


इकलौता चिराग था सौरभ, मां छोड़कर जा चुकी
पिता राजपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है, उसका इकलौत बेटा 14 वर्षीय सौरभ नागपाल एक अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके पास मोबाइल फोन भी था। मोबाइल में डले दोनों सिम भी बंद थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उसकी पत्नी सौरभ को जन्म देने के कुछ दिनों बाद छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. नीलम आर्या ने मौके पर पहुंच कर सभी जरूरी साक्ष्यों को जुटाया। उसके बाद शव को पोस्मार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed