फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in Khakhurana Village

Panipat: खखुराना में पेड़ पर 20 फुट ऊंचाई पर लटका मिला युवक का शव, लगे थे कीड़े, चेहरे से भी पहचान नहीं हो पाई

Fri, 14 Apr 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 10:57 PM IST
सार

शव 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की आयु 20-25 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in Khakhurana Village
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के गांव खुखराना में शुक्रवार को आम के पेड़ पर लटका शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 20 फुट ऊंचे लटके शव को नीचे उतरवाया। शव में कीड़े लगे थे। चेहरे से भी पहचान नहीं हो पाई। उसके जेब से बरामद मोबाइल के आधार पर शव शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव करीब 15 दिन पहले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की आयु 20-25 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है, जिस वजह से पहचान हो पाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर ही जंगल है, जिसमें गांव के लोग जाते आते रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब वह गए तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed