फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead Body Found in field of Panipat

Panipat: गांव बडौली में धान की फसल में मिला खून से लथपथ शव, सिर और गर्दन पर मिले चोट के निशान

Wed, 24 Aug 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

गांव बडौली निवासी किसान जोगिंद्र सिंह ने बताया  कि उसने पंचायती जमीन ठेके पर ले रखी है, जिसमें वर्तमान में धान की फसल लगा रखी है। उसे खेत में युवक का शव मिला।

विज्ञापन
Dead Body Found in field of Panipat
पानीपत में मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के गांव बडौली की पंचायती जमीन में लगी धान की फसल में बुधवार सुबह सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। आशंका है कि युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए फसल में फेंका गया है। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


गांव बडौली निवासी किसान जोगिंद्र सिंह ने बताया  कि उसने पंचायती जमीन ठेके पर ले रखी है, जिसमें वर्तमान में धान की फसल लगा रखी है। वह बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे खेत पहुंचा था। वह खेत में घूम रहा था कि उसकी नजर युवक पर पड़ी, जो खेत में करीब 20 मीटर अंदर पड़ा था। वह पास जाकर देखने लगा तो युवक मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था, उसके सिर पर मिट्टी लगी हुई थी। उसने युवक को हिलाने डुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह मर चुका था। उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को धान की फसल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

सिर पर पानी डाला तो दिखे चोट के निशान

मौके पर पहुंचे एसआई रामनिवास ने बताया कि उन्होंने मृतक के सिर पर पानी डालकर मिट्टी को हटाया तो चोट के निशान नजर आए। मृतक के सिर और गर्दन पर काफी निशान दिखे। एसआई ने कहा कि युवक की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला, भट्ठा और ढाबे पर कर रहे शिनाख्त के प्रयास

एसआई रामनिवास ने बताया कि मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है, मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। मृतक की फोटो लेकर पुलिस की टीम आसपास की गोशाला भट्ठे और ढाबे पर जाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

सरपंचों के ग्रुप में डाली फोटो, किसी भी गांव का नहीं मिला मृतक

पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस की तरफ से सभी गांव के सरपंचों का एक ग्रुप बनाया गया है जिसमें वह अज्ञात युवकों की फोटो डालकर पहचान कराते हैं। उन्होंने इस मामले में भी मृतक की फोटो डालकर सभी सरपंचों से शिनाख्त करने के बारे में पूछताछ की लेकिन सभी ने मृतक को पहचानने से इनकार कर दिया। ऐसे में लग रहा है कि यह किसी फैक्टरी, ढाबे आदि पर काम करता है और वह अप्रवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed