फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

ज्वैलरी कारीगर का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Fri, 25 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 25 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड-11 निवासी ज्वैलरी कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव स्काईलार्क रोड पर मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि वह बीती रात को खाना खाकर घर से घूमने निकला था और देर रात को उसका शव मिलने की सूचना मिली। थाना शहर पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और डॉक्टरों के बोर्ड के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मामला थाना शहर के अंतर्गत का है। वार्ड-11 निवासी 22 वर्षीय रोहित का बीती देर रात को स्काईलार्क रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उसकी मौत पर चिंता व्यक्त की। परिजन वीरवार सुबह फिर से सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताई और रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


डीएसपी शहर दलबीर सिंह व थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और परिजनों की सुनी। परिजनों ने बताया कि रोहित ज्वैलरी पॉलिश का काम करता था। वह बुधवार शाम को दुकान से घर आया था और अच्छी तरह से खाना खाकर मोटरसाइकिल लेकर घर से बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि उसके हाथ व पांव नीले पड़े हुए थे। उन्होंने उसकी जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज किए और उनकी मांग पर डॉक्टरों के बोर्ड के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस को बीती रात को स्काईलार्क रोड पर एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसको सिविल अस्पताल ले गई। यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बोर्ड के बीच शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई करते हुए बिसरा जांच को भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed