फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

मां और चाचा ने की थी पूजा की हत्या

Sat, 05 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 05 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
छत पर पतंग उड़ा रहा छोटा भाई इस बात से अंजान था कि नीचे उसकी मां अपने देवर के साथ मिलकर उसकी बहन को कत्ल कर रहे हैं। कलयुगी मां ने रिश्ते में अपने देवर के साथ मिलकर अवैध संबंध छिपाने के लिए ही अपनी सगी पुत्री पूजा का गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद दोनों ने शव को बाइक पर रखकर पास ही सुनसान जगह में फेंक दिया था। शुक्रवार को आरोपी मां संतोष व देवर प्रदीप पुलिस के समक्ष पेश हो गए। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


पूजा ने देखा था दोनों को आपत्तिजनक हालत में
पत्रकारों से बात करते डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि भापरा रोड स्थित राजकीय सीसे स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पूजा मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची तो उसने कमरे में अपनी मां संतोष व रिश्ते में चाचा प्रदीप को आपत्तिजनक अवस्था में देखा था। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए रस्सी से पूजा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बाइक पर शव को रखकर पास ही सुनसान में फेंक आए। डीएसपी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने ड्रामा रचते हुए रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे हो रहा था बहन का कत्ल, भाई छत पर उड़ा रहा था पतंग
मृतका पूजा को मौत के घाट उतारने के दौरान उसका छोटा भाई छत पर पतंग उड़ा रहा था। उस इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि नीचे उसकी मां व चाचा गला घोंट कर बहन पूजा की हत्या कर रहे हैं। यही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पंखे पर भी टांगने का प्रयास किया लेकिन पंखा नीचे गिर गया।

पड़ोसी महिला को बताया गुनाह
डीएसपी ने बताया कि आरोपी संतोष ने पड़ोस की एक महिला अंजू को अपने गुनाह के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस के समक्ष पेश करने को कहा था। जिसके बाद महिला अंजू ही उन्हें पुलिस के पास लाई।


पुलिस को पहले ही हुआ था शक
डीएसपी राणा ने बताया कि शव की जांच करने के दौरान मृतका के बालों में क्लिप लगा हुआ था। जिसका हिस्सा टूटा हुआ था। उसका दूसरा हिस्सा उन्हें घर पर ही पड़ा मिला था। यही नहीं नीचे गिरे हुए पंखे के बारे में पूछने पर मां ने उसके खराब होने की बात कही थी जबकि पुलिस ने पंखा की जांच करवाई तो वह ठीक निकला। जिसके बाद से ही उन्हें वारदात को लेकर परिजनों पर ही शक हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मां संतोष के खिलाफ तीन अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। जिसके बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed