{"_id":"6bb43502b16bc2eeb933a02f3dec98f4","slug":"crime-news-pnp-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पत्नी के सिर में मारी राड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने पत्नी के सिर में मारी राड
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यानंद कॉलोनी में शराबी पति ने सट्टा लगाने के लिए पैसे व जेवरात न देने पर अपनी पत्नी के सिर में राड मार दी। महिला को गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोप है कि वह पहले ही उसका मंगलसूत्र, कानों की बाली समेत अन्य सारे गहने बेच चुका है।
महिला ने थाना चांदनी बाग पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत देने से मना कर दिया है। महिला का आरोप है कि वह पहले कई बार चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दे चुकी है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी शिकायत में कार्रवाई नहीं की है।
मामला चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत विद्यानंद कॉलोनी का है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विद्यानंद कॉलोनी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसका पति तेलूराम दिन में सारा दिन शराब पीता है। उससे मेहनत मजदूरी के पैसे छीनकर उनका सट्टा खेलता है। पैसे न देने पर तेलूराम उसको बुरी तरह से मारता पीटता है। कुछ दिन पहले शराब पीने और सट्टा खेलने के लिए पति ने उसका मंगलसूत्र भी बेच दिया।
विज्ञापन
परसो कानों से बालिया झपट ली। शनिवार को तेलूराम ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर आरोपी ने उससे नाक की नथनी मांगी। उसके मना करने पर उसने उसके सिर पर लौहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। लक्ष्मी को लहूलुहान हालत में पड़ोसन शांति सिविल अस्पताल लेकर आई। डाक्टरों ने लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
लक्ष्मी के सिर में छह टांके आए है। लक्ष्मी ने बताया कि वह इस बारे में चांदनी बाग थाने में भी शिकायत कर चुकी है। पुलिस घर का मामला कहकर पल्ला झाड़ लेती है।