फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   coldrink,lut,ambala, medison

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला की थी राजेंद्र से लूट, कुरुक्षेत्र में आया होश तो अंबाला पहुंचे

Sun, 28 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 28 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 बाबरपुर के पास से अपहृत कार सवार दिल्ली के जिम्नास्टिक के मुख्य कोच और मिशन ओलंपिक 2020 सेल के निदेशक राजेंद्र पठानिया रविवार को कुरुक्षेत्र के त्योड़ा-त्योड़ी गांव में बेसुध हालत में मिले। राजेंद्र पठानिया ने बताया कि कार सवार तीन लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे सोने की चेन, कड़ा, नकदी, बैग और कैमरा लूट लिया। होश आने पर वह ट्रेन से अंबाला स्थित स्टेडियम पहुंचे और सारा घटनाक्रम बताया। थाना सदर पुलिस अंबाला पहुंची और राजेंद्र पठानिया का मेडिकल करवाने के बाद घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि राजेंद्र पठानिया के ठीक प्रकार से होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिम्नास्टिक के चीफ कोच और ओलंपिक मिशन-2020 सेल के निदेशक राजेंद्र पठानिया शुक्रवार को बाइपास से टैक्सी लेकर पटियाला में अपने बच्चों के पास जा रहे थे। वहां न पहुंचने पर उनके भाई गुरदासपुरा, पंजाब में बागबानी अधिकारी विपिन पठानिया ने मामले की शिकायत पानीपत थाना सदर पुलिस से की। शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र पानीपत टोल के पास से गुजर रहे थे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को होश आने के बाद कोच राजेंद्र पठानिया ने अपने आपको कुरुक्षेत्र के गांव त्योड़ा-त्योड़ी में पाया। वे ट्रेन से अंबाला स्थित स्टेडियम में अपने दोस्त के पास पहुंचे और सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। थाना सदर पुलिस अंबाला पहुंची और कोच राजेंद्र पठानिया से बातचीत की। राजेंद्र पठानिया ने बताया कि उन्होंने करनाल बाइपास से एक कार में लिफ्ट ली थी। कार में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में कार सवार लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वे बेसुध हो गए।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक के चीफ कोच और ओलंपिक मिशन 2020 सेल के निदेशक राजेंद्र पठानिया के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की गई है। अंबाला में मेडिकल करवाकर उन्हें घर भेज दिया है। कोच के सही प्रकार से होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे। बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र मोहन, प्रभारी (ट्रेनी आईपीएस), प्रभारी, थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed