फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Class IV employee jumped from fourth floor of panipat District Court, died in Civil Hospital

Panipat: जिला न्यायालय की पांचवी मंजिल से कूदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सिविल अस्पताल में दम तोड़ा

Wed, 26 Jul 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानपीत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानपीत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

पानीपत तहसील कैंप निवासी सोमनाथ(40) पुत्र दीनानाथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह पिछले काफी समय से जिला न्यायालय में सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहा था। बुधवार को वह न्यायालय में गया था करीब 11 बजे उसने न्यायालय की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Class IV employee jumped from fourth floor of panipat District Court, died in Civil Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत जिला न्यायालय की पांचवी मंजिल से कूदकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। जिसे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर न उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप निवासी सोमनाथ(40) पुत्र दीनानाथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह पिछले काफी समय से जिला न्यायालय में सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहा था। बुधवार को वह न्यायालय में गया था करीब 11 बजे उसने न्यायालय की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने शोर मचा कर उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ऊपर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 और शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से अनबन के चलते उठाया कदम
मामा ने बताया कि सोमनाथ किसी से बातचीत नहीं करता था, लेकिन उसकी अक्सर पत्नी के साथ अनबन रहती थी। आशंका है कि पत्नी से अनबन के चलते उसने यह कदम उठाया है। पत्नी के बारे में उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि आखिर वह कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed