फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child Marriage Prohibition Officer stopped the marriage of a minor in Panipat of Haryana

Panipat: नाबालिग की शादी रोकी, लौटी बारात, मां ने बताया- इस डर से कर रहे थे

Sat, 13 May 2023 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 01:45 AM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक कॉलोनी में बाल विवाह को रोका गया है। वहीं अधिकारी को देख महिलाएं भड़की गईं। चारों तरफ से घेरने लगे थे, लेकिन पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद था। अधिकारी ने नाबालिग को सीसीआई (चाल्ड केयर इंस्टीट्यूट) भेज दिया। 

विज्ञापन
Child Marriage Prohibition Officer stopped the marriage of a minor in Panipat of Haryana
child marriage

विस्तार

हरियाणा के पानीपत की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम 17 वर्षीय नाबालिग की बाल विवाह निषेध अधिकारी ने शादी रुकवा दी। दिल्ली से आ रही बारात को आधे रास्ते से लौटना पड़ा। अधिकारी ने नाबालिग को सीसीआई (चाल्ड केयर इंस्टीट्यूट) भेज दिया। इसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस से सूचना मिली कि एक कॉलोनी में 17 वर्षीय युवती की शादी होने जा रही है। शाम पांच बजे मौके पर पहुंचे तो टेंट लगा था, रिश्तेदार घर पर जमा थे। युवती दुल्हन के जोड़े में थी। युवती के दस्तावेज मांगे तो आयु कम निकली।
विज्ञापन


डर के मारे बेटी की कर रहे थे शादी
अधिकारी ने जब मां से शादी करने का कारण पूछा तो मां बोली कि उनकी बेटी नवंबर 2022 में विशेष समुदाय के एक युवक के साथ चली गई थी। जिसका उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आठ दिन बाद बेटी को आगरा के पास से बरामद किया था और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक तीन माह की जेल काटकर बाहर आ चुका है। उनको अब भी घटना दोहराने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने अधिकारी को घेरा
अधिकारी अपने साथ महिला पुलिसकर्मी लेकर पहुंची थी। थाना पुलिस का स्टाफ भी मौके पर था। अधिकारी को देख घर में जमा लोगों ने अधिकारी को घेर लिया, लेकिन उनके हाथ पकड़ने लगे, लेकिन अधिकारी नाबालिग दुल्हन को रेस्क्यू करने में कामयाब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed