फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cheating, 25 lacks, panipat, haryana, crime

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी

Tue, 06 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 06 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत भाटिया कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। अब आरोपी न तो पैसे दे रहा है और न ही विदेश भेजने के नाम पर कुछ सहयोग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भाटिया कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अमर भवन चौक पर हैंडलूम का काम है। सावन पार्क जाटल रोड निवासी संजय कुमार ने अमेरिका में हैंडलूम इंडस्ट्री में नौकरी दिलाने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गया और उसने अमेरिका में नौकरी व वीजा के लिए 2015 में अलग-अलग तारीखों में 25 लाख रुपये दे दिए। उसने उससे कई बार अमेरिका के वीजा के बारे में पता किया। वह पहले तो उसको टालता रहा, लेकिन बाद में उसको जवाब देना बंद कर दिया। आरोपी ने एक दिन उसको जान से मारने तक की धमकी दे दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अश्वनी कुमार की शिकायत पर संजय कुमार के खिलाफ 25 लाख की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को भाटिया कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार की शिकायत मिली है। उन्होंने सावन पार्क निवासी संजय कुमार पर विदेश में नौकरी लगवाने व वीजा के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed