{"_id":"175dad58ec47e9f33380f1d4668a178b","slug":"cash-and-jewelry-looted-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धागा मास्टर के घर पुलिसवाले बनकर आए, परिवार को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवरात लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धागा मास्टर के घर पुलिसवाले बनकर आए, परिवार को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जैन मोहल्ले में तीन नकाबपोश बदमाश पुलिसवाले बनकर मकान में घुस गए और बदमाश किराएदार और मकान मालिक के परिवार को पिस्तौल व चाकू के बल पर बंधक बनाकर तीन लाख नगद व करीब दस तोले सोने के गहने लूट ले गए। बदमाशों ने अलमारी की चाबी न देने पर धागा मास्टर की पत्नी के हाथ पर भी चाकू मार दिया। बदमाशों ने परिवार को पुलिस और मीडिया के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना शहर पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लूट की वारदात थाना शहर के अंतर्गत जैन मोहल्ले की है। बदमाशों ने वीरवार की रात को जैन मोहल्ले में आटा चक्की के पास संजय गुप्ता के परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दे दिया। संजय गुप्ता जैन मोहल्ले में रहता है और एक एक्सपोर्ट हाउस में धागा गमास्टर के रूप में काम करता है। संजय गुप्ता मकान की दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहता था। जबकि नीचे किराएदार रहता था।
संजय गुप्ता ने बताया कि वीरवार रात सवा एक बजे अज्ञात लोगों ने उनके मकान का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने से उठे किराएदार को बदमाशों ने स्वयं को पुलिस और बिजली कर्मी बताया। बदमाशों ने मकान की बिजली चेक करने की बात कही। जैसे ही किराएदार ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने किराएदार पर पिस्तौल तान दी और पैसे मांगे। किराएदार ने कहा कि वह तो किराएदार है। उसके पास कुछ नहीं है। बदमाश किराएदार को पिस्तौल का भय दिखाकर ऊपर ले गए। ऊपर मकान मालिक संजय गुप्ता का परिवार रहता है।
विज्ञापन
शातिर बदमाशों ने किराएदार से ही संजय गुप्ता को आवाज लगवाई। किराएदार की आवाज सुनकर संजय गुप्ता ने दरवाजा खोल दिया। तीनों बदमाशों ने अंदर घुसकर किराएदार समेत पूरे परिवार को बंधक बना दिया। बदमाशों ने परिवार से पैसे और जेवरात मांगे। पैसे देने से आनाकानी करने पर बदमाशों ने संजय गुप्ता की पत्नी सोलंकी के दाएं हाथ पर चाकू से प्रहार कर दिया। पत्नी पर प्रहार से घबराए संजय गुप्ता ने बदमाशों को अलमारी की चाबी दे दी। बदमाश अलमारी से तीन लाख नकद और करीब दस तोले सोने के जेवरात लूट ले गए।
बदमाशों ने परिवार को धमकी दी कि अगर पुलिस या मीडिया को सूचना दी तो उनको गोली मार देंगे। डरे सहमे परिवार ने वारदात की सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदमाश बोले : गुप्ता जी दरवाजा खोलो
रात को लूट के इरादे से आए बदमाशों ने मकान का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि गुप्ता जी दरवाजा खोलो। बदमाशों के भाव से लग रहा है कि बदमाश संजय गुप्ता को पहले से ही जानते थे। पुलिस मामले की जांच इसी स्तर पर कर रही है। पुलिस के अनुसार भी वारदात को अंजाम देने वाले जान-पहचान के हैं।
सन्नी जल्द चल देर हो रही है, दूसरे लोग उठ जाएंगे
बदमाश नकाब पहने हुए थे। जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उनमें एक बदमाश ने दूसरे को सन्नी नाम से पुकारा था। बताया जा रहा है कि लूट की वारदात आधा घंटे में अंजाम दे दी। उनसे एक बोला सन्नी जल्द कर नहीं तो बाकी लोग जाग जाएंगे। वे इतना कहते ही सामान समेटकर फरार हो गए।
वर्जन
बदमाशों ने जैन मोहल्ले में घर में घुसकर एक परिवार के साथ लूटपाट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।