फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   calander panipat, fire bridge panipat, street panipat

कलंदर बाजार की दो दुकानों में आग, तंग गलियों ने रोका दमकल का रास्ता

Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के कलंदर चौक स्थित कपड़े और क्रॉकरी की दुकानें रविवार दोपहर आग लगने से राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों का तंग गलियों ने रास्ता रोक लिया। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सौ मीटर पाइप जोड़कर आग पर काबू पाया। आग लगने से दोनों दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


कलंदर चौक पर कपड़े की दुकान चलाने वाले खैल बाजार निवासी आशु ने बताया कि उसने एक साल पहले ही कपड़े की दुकान शुरू की थी। अब तक काम पूरी तरह जमा भी नहीं था। वह रविवार को अपनी दुकान पर बैठा था। उसने समीप की क्रॉकरी की दुकान से धुंआ उठते देखा। उसने तुरंत दुकान के मालिक जितेंद्र उर्फ आशू को फोन किया।
विज्ञापन


धुंआ उठता देख काफी लोग एकत्रित हो गए। क्रॉकरी की दुकान से आग फैलते हुए उसकी दुकान में भी पहुंच गई। क्रॉकरी दुकान संचालक जितेंद्र निवासी इंसार चौक ने बताया कि उसने आठ साल पहले क्षेत्र में आशू प्लास्टिक नाम से दुकान की थी। अब जाकर काम पूरी तरह जम चुका था। दुकान में दो लाख का माल था। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान का लेंटर तक गिर गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की मदद से दुकानों के शटर उखाड़े और दुकान से कुछ सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंद थी अधिकतर दुकानें
रविवार को क्षेत्र की अधिकतर दुकानें बंद थी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। तंग गलियों के कारण दमकल आगे नहीं जा सकी। विभाग के कर्मी सौ मीटर पाइप जोड़कर धधक रही दुकानों के समीप पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

दुकानों और घरों से बाहर निकल आए लोग
क्रॉकरी की दुकान से कपड़े की दुकान में आग पहुंचते ही कलंदर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार व मकानों में रहने वाले लोग बाहर गलियों में आ खड़े हुए। कई दुकानदारों ने दोनों दुकानों में आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ दुकानदार अपने कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लग गए। वहीं स्थानीय निवासियों को भी अपने आशियानों की चिंता सताने लगी।

दमकलकर्मियों पर देरी से पहुंचने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी दमकलकर्मी तीन किलोमीटर की दूरी तक पौने घंटे में पहुंचे। अगर दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जाती तो समय पर आग पर काबू पाया जा सकता था। वहीं दमकल अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं।


दो दुकानों में लगी आग की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेज दिया था। बाजार में गलियां काफी तंग थी। गाड़ी आगे नहीं जा सकी। कर्मचारियों को सौ मीटर पाइप जोड़ना पड़ा। कर्मचारियों ने करीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
एचएस सैनी, फायर ऑफिसर, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed