{"_id":"618b064698c2b5256e26f5fb","slug":"businessmans-car-robbed-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट: मोमोज लेने उतरा कारोबारी, बदमाश कार लेकर फरार, अंदर बैठी थी मां को कुछ दूरी पर उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट: मोमोज लेने उतरा कारोबारी, बदमाश कार लेकर फरार, अंदर बैठी थी मां को कुछ दूरी पर उतारा
Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपता (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपता (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
सार
सोनीपत के गांव ककरोई रोड पर घटना हुई। युवक रात को अपनी मां को शहर दिखाने के लिए कार में निकला था। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोनीपत पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव ककरोली रोड पर बदमाशों ने सेक्टर 25 के कारोबारी की लूट ली। कारोबारी कार को रोककर अपनी मां के लिए मोमोज लाने के लिए उतरा था। उससे गलती ये हुई उसने कार को स्टार्ट ही छोड़ दिया था। बदमाश कार को कारोबारी की मां समेत ले गया।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर बदमाश ने उसकी मां को नीचे उतार दिया। सोनीपत पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अब सोनीपत पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर 25 निवासी भरत कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो सोमवार को कच्चे क्वार्टर में रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी में आया था। उसके साथ उसकी माता अन्नु देवी भी थी। वो रात को अपनी मां को शहर दिखाने के लिए कार में निकला था। ककरोई रोड के पास उसने मोमोज की रेहड़ी देखकर मोमोज लेने के लिए कार रोक ली।
विज्ञापन
कार में मां थी इसलिए उसने गाड़ी स्टार्ट छोड़ दी। जब वो मोमोज लेकर वापस आया तो कार नहीं मिली। उसने रेहड़ी वाले का मोबाइल लेकर मां के फोन किया। मां ने बताया कि उसकी कार को एक बदमाश स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। बदमाश ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और उसे कुछ दूरी पर उतार दिया। बदमाश छह लाख की कार व 80 हजार का मोबाइल लेकर फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan : एसकेएम का एलान- 29 नवंबर को टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से संसद भवन कूच करेंगे किसान
पुलिस ने की नाकाबंदी, सुराग नही लगा
कार लूट की सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुची। वारदात की सूचना ली और क्षेत्र में नाकाबंदी की। पुलिस भरत को साथ लेकर कार ढूंढने भी निकली, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है। कार लूट की सूचना पर एसएचओ स्वीत कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। ककरोई नहर के पास लगे सीसीटीवी में कार जाती हुई दिख रही है। सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार और लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।