फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   body found in kenal

कारोबारी और उसके बेटे के नहर में मिले शव, आत्महत्या की आशंका

Wed, 24 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 24 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी वेस्ट कारोबारी और उसके एक बेटे का शव दिल्ली पैरलल नहर में मिला है, जबकि दूसरे लड़के का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


तीनों 17 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। मामले की प्राथमिक जांच में मामला गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का माना जा रहा है। थाना मॉडल टाउन में उनकी गुमशुदगी का पहले ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त विवरण के अनुसार सचिन कुमार (35) निवासी मॉडल टाउन पेशे से वेस्ट कारोबारी था। उसका काबड़ी रोड पर वेस्ट का काम था।

सचिन अपनी पत्नी चितरा और दो बेटों आरव और आदित्य के साथ मॉडल टाउन में रहता था। सचिन कुमार 17 फरवरी को घर में विवाद होने के बाद अपने बेटे आरव (04) व आदित्य (07) को बाइक पर बिठाकर घर से चला गया था।
विज्ञापन


उसी दिन से परिजन तीनों की तलाश कर रहे थे। सचिन के बड़े भाई रोहित ने 22 फरवरी को थाना मॉडल टाउन में तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस को गोहाना रोड के पास नहर के किनारे एक बाइक मिली। पहचान करने पर बाइक सचिन की मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सचिन की तलाश की।

मंगलवार सुबह पुलिस ने गोहाना रोड के पास नहर से सचिन व गांव नारायणा के पास से आरव का शव बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस अब भी आदित्य की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सचिन और आरव के शवों को बरामद कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे आदित्य की तलाश कर रही है। तीनों 17 फरवरी से लापता थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रामकुमार, एएसआई थाना मॉडल पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed