फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike riders looted 1 lakh 17 thousand rupees by throwing chilli in their eyes in Panipat of Haryana

पानीपत: आंखों में मिर्ची झोंककर बाइक सवारों ने लूटे 1.17 लाख, दोस्त से रुपये उधार लेकर चालक जा रहा था घर

Fri, 24 Dec 2021 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 09:59 PM IST
सार

दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने चालक का मोबाइल भी छीन लिया और उसकी पीटाई की। निंबरी स्थित गोदामों के पास वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bike riders looted 1 lakh 17 thousand rupees by throwing chilli in their eyes in Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव निंबरी के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने एक चालक की आंखों में मिर्ची झोंक कर 1.17 लाख रुपये लूट लिए। चालक का मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गए। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चालक की पीटाई भी की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव छाजपुर खुर्द निवासी चालक कर्ण सिंह ने बताया कि वह पानीपत निवासी अपने दोस्त विक्की से वीरवार की रात एक लाख रुपये उधार लेकर आया था। बाकी 17 हजार रुपये उसके पास पहले से थे। रकम लेने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा में पाबंदी: 25 दिसंबर से रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पांच जनवरी तक बढ़ाया लॉकडाउन
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे वह गांव निंबरी में अनाज के गोदामों से कुछ आगे पहुंचा ही था कि एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक चला रहे युवक ने उसे रुकने के लिए कहा। इतने में बाइक में पीछे बैठे युवक ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसकी वजह से वह अपनी बाइक समेत गिर गया। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक और आए और उसके पकड़ लिया।

उन्होंने बुरी तरह पीटा और जेब से 1.17 लाख रुपये निकाल लिए। कर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि बिजली निगम ने मीटर के बढ़े लोड पर उसके ऊपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दुकान के बिजली का इस्तेमाल घरेलू मीटर से करने पर जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना भरने के लिए ही वह अपने दोस्त से रकम लेकर आ रहा था। जिसे बदमाशों ने लूट लिया। कर्ण सिंह पानीपत के एक पूर्व विधायक के ड्राइवर के तौर पर भी पहले नौकरी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed