फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aunt went to keep water on roof for birds in Panipat, youth attacked with knife

Panipat: पक्षियों के लिए छत पर पानी रखने गई चाची, युवक ने चाकू से किया हमला, सात बार किए वार

Wed, 10 May 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 12:06 PM IST
सार

पानीपत के गांव पसीना कलां निवासी 68 वर्षीय कृष्णा पत्नी धर्मपाल ने बताया कि वह सुबह सवा छह बजे अपने मकान की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए गई थी। इसी बीच उसके देवर रणजीत का बेटा उपदेश छत पर आया और पुरानी रंजिश के चलते उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Aunt went to keep water on roof for birds in Panipat, youth attacked with knife
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव पसीना कलां में आठ साल पुरानी रंजिश के चलते युवक ने पक्षियों के लिए छत पर पानी रखने गई महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से करीब सात वार किए, महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को एक निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


चाकू से ताबड़तोड़ हमला 
गांव पसीना कलां निवासी 68 वर्षीय कृष्णा पत्नी धर्मपाल ने बताया कि वह सुबह सवा छह बजे अपने मकान की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए गई थी। इसी बीच उसके देवर रणजीत का बेटा उपदेश छत पर आया और पुरानी रंजिश के चलते उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उस पर करीब सात बार चाकू से वार किया। उसने शोर मचाया और कुछ ही क्षण में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसके परिजन उसे पार्क अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। होश आने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्णा के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


आठ साल पुरानी रंजिश के चलते किया हमला
घायल कृष्णा ने बताया कि आठ साल पहले उनकी देवर रणजीत के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से उन्होंने रणजीत से अपना नाता तोड़ दिया था और उनके घर आना जाना बंद कर दिया था। जिस दिन से रणजीत और उसका परिवार उनसे रंजिश रखे हुए थे। उसी कहासुनी की रंजिश में आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
घायल कृष्णा के बयान दर्ज कर लिए है, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed