फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ATM, panipat, haryana, loot

एटीएम कार्ड बदल हजारों की लगाई चपत

Sat, 17 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 17 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
ATM, panipat, haryana, loot
वारदात, जालंधर-अमृतसर रोड पर खलचियां में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में हुई।
पानीपत। संजय चौक के पास स्थित पीएनबी एटीएम में दंत रोग विशेषज्ञ की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की चपत लगा दी। महिला मायके जाने के लिए एटीएम से पैसे निकालने के लिए आई थी। महिला ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत संजय चौक स्थित पीएनबी एटीएम में अमन भवन चौक निवासी निशा का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से साढ़े 13 हजार रुपये की जालसाजी की। निशा के पति राहुल ने बताया कि वह पेशे से दंत रोग विशेषज्ञ है। उसकी पत्नी निशा को रविवार को मायके जाना था। उसने पत्नी को बैंक खाते से चार हजार रुपये निकलाने के लिए एटीएम कार्ड दिया था। वह पैसे निकलवाने के लिए संजय चौक के पास स्थित पीएनबी के एटीएम में गई। वहां पहले से एक युवक मौजूद था। युवक ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर मदद करने की पेशकश की। उसने कार्ड को एटीएम में लगाया, लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन


कुछ समय बाद उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 10 हजार रुपये एक बार व साढ़े तीन हजार रुपये एक बार निकलने का संदेश आया। उसने तुरंत अपनी पत्नी को फोन किया और पैसों की जानकारी ली। उसकी पत्नी ने अब तक पैसे न निकलने की जानकारी दी। वह तुरंत एटीएम पर पहुंचा। वह इसकी शिकायत लेकर पीएनबी बैंक में पहुंचा। बैंक प्रबंधक ने उसका अमर भवन चौक स्थित ब्रांच में भेज दिया। दोनों बैंक प्रबंधक अपनी जिम्मेदारी से भागते रहे और एक दूसरी ब्रांच में भेजते रहे। बैंक प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाने से मना कर दिया। वह इसकी शिकायत लेकर थाना चांदनी बाग में पहुंचा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed