फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ATM, broke, cash stolen, panipat

दस मिनट में उखाड़ ले गए 11 लाख से भरा एटीएम

Wed, 14 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Wed, 14 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
ATM, broke, cash stolen, panipat
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस से बेखौफ बदमाश अब गांव उरलाना कलां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। मशीन में 10 लाख 80 हजार रुपये थे। जिले में यह लगातार तीसरे दिन लूट की छठी वारदात है। नकाबपोश बदमाश कुछ ही पल में मशीन को काट ले गए। भागते समय वे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ गए। बेलगाम लुटेरों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एसपी को खुद मैदान में उतरना पड़ा।  सूचना पर वे उरलाना कलां में पहुंचे और मौका मुआयना किया। थाना मतलौडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बदमाश मंगलवार तड़के गांव उरलाना कलां स्थित एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में रखकर ले गए। बदमाशों ने पूरी वारदात को महज दस मिनट में अंजाम दे डाला। एटीएम को उखाड़ने में बदमाशों ने गैस कटर और रॉड का इस्तेमाल किया। सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की कुछ हरकतें कैद हो गईं। एक लुटेरे सीसीटीवी कैमरे को भांपकर पहले रॉड से उसे ही तोड़ डाला। इसके  बाद उसने अपने साथियों को अंदर बुलाया। सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों को भी बुला लिया। लूट की सूचना पर एसपी राजेश दुग्गल भी पहुंच गए।
विज्ञापन


लुटेरोें ने ऐसे की वारदात
सुबह 3:09 बजे कार में सवार होकर लुटेरे एटीएम पर पहुंचे। सुबह 3:12 पर एक लुटेरा मुंह पर कपड़ा लपेटकर एटीएम के अंदर दाखिल हुआ और रॉड मारकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके कुछ देर के बाद साथ में लगते बैंक के सीसीटीवी कैमरों में एक डस्टर गाड़ी कैद हुई। इस गाड़ी से एक नकाबपोश उतरता है। इसके बाद लुटेरों ने एटीएम को उखाड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लुटेरों ने एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में डाल लिया। पड़ोसियों ने औजारों की आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बोली : मैने देखा था, सोचा पुलिस वाले खड़े हैं
एटीएम से थोड़ी दूर छत पर सो रही सुदेश ने बताया कि उसको सुबह सवा तीन बजे एटीएम से औजारों की आवाज आई। उसने खड़ा होकर देखा तो एक व्यक्ति बंदूक लेकर एटीएम के बाहर खड़ा था। उसने पहले सोचा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे होंगे। लगातार तेज आवाज आने पर उसे शक हुआ। उसने तुरंत नीचे जाकर अपने पति और पड़ोसियों को इस बारे में बताया। सभी ने एटीएम के पास जाकर देखा, तो वह गायब था। एटीएम चेंबर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीण बोले, 15 मिनट का रास्ता है पुलिस को लगे 45 मिनट
गांव उरलाना कलां के ग्रामीण बोले कि उन्होंने पुलिस को 3:15 बजे वारदात की सूचना दी थी। पुलिस सूचना मिलने के करीब पौन घंटे बाद गांव में पहुंची। यदि पुलिस तुरंत हरकत में आती, लुटेरे पकड़े जा सकते थे।

सिर्फ चार घंटे ड्यूटी देता है गार्ड
एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी गांव के ही लखराज को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लेखराज एटीएम पर शाम को छह बजे से दस बजे तक ड्यूटी करता है। इसके बाद एटीएम को लॉक कर चला जाता है। गार्ड की ड्यूटी पुलिस की समझ से भी परे रही।

तीन दिन में छह वारदात, पुलिस की उड़ी नींद
पिछले तीन दिन में जिले में आधा दर्जन लूट, चोरी और स्नेचिंग की वारदात हो चुकी हैं। रविवार सुबह गांव मच्छरौली के पास कंटेनर से 20 लाख का सामान लूटा लिया गया था। शाम को गांव आसन में ढाबे में डकैती डाल दस हजार रुपये लूट लिए गए। रविवार रात को दो बार गांव बाबरपुर के पास पांच लोगों से लूट लिया गया। सोमवार सुबह असंध रोड से मॉडल टाउन निवासी ललित की दो तोले की सोने की चेन तोड़ी गई। अब मंगलवार अल सुबह गांव उरलाना कलां में एटीएम मशीन ही लूट ले गए।

अमर उजाला ने किया था आगाह
अमर उजाला समाचार पत्र ने एटीएम की सुरक्षा का तीन दिवसीय अभियान चलाया था। इस दौरान शहर भर के एटीएम की स्थिति के बारे में स्पष्ट किया था कि वहां सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला ने एटीएम पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। एटीएम में ही लूट की वारदातों के बारे में बताकर पुलिस और बैंक प्रशासन को सतर्क किया गया था। लेकिन, न तो पुलिस सजग हुई और न ही बैंक अधिकारियों ने सुरक्षा के कोई कदम उठाए।


बैंक प्रबंधक मुकेश गुप्ता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र मलिक, प्रभारी थाना पुलिस मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed